"Weather Update" श्रीनगर से लेकर मैदानी क्षेत्र में ठंडी का कहर शुरू, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Jagruk Youth News, Weather Update : श्रीनगर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, श्रीनगर शहर शनिवार सुबह माइनस -8.5 डिग्री तापमान पर जम गया। डल झील के कुछ हिस्से और कई जलाशय जम गए। यह पिछले 133 वर्षों में दिसंबर में शहर में अब तक का तीसरा सबसे कम तापमान है।
शुक्रवार की रात भी शहर का तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहा, जो श्रीनगर में अब तक की सबसे ठंडी रातें रिकॉर्ड हुईं। गुरुवार रात न्यूनतम तापमान -6.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 2021 के दिसंबर महीने में रिकॉर्ड न्यूनतम तापमान -6 डिग्री सेल्सियस के बराबर था। दिसंबर 2020 में इसी शहर में न्यूनतम तापमान -6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
अन्य इलाकों में भी माइनस में तापमान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, श्रीनगर में शून्य से नीचे तापमान के कारण शहर के कई इलाकों में झरने, पानी के पाइप और नल जम गए हैं। शहर के निवासियों को ठंड के कारण कई परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। पाइप और नलों को फोम कवरिंग से ढककर इंसुलेट करना पड़ा रहा है। वहीं इस महीने अब तक मैदानी इलाकों में काफी हद तक सूखा है, जिससे रात के समय तापमान काफी गिर गया है।
कश्मीर में सभी मौसम निगरानी स्टेशनों ने रात के दौरान शून्य से नीचे तापमान दर्ज किया। मौसम विभाग द्वारा दर्ज किया गया सबसे ठंडा स्थान दक्षिण कश्मीर के पंपोर शहर का कोनीबल था, जहां पारा -9.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान -8.2 डिग्री, कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान -7.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस कम है।
जम्मू कश्मीर में चिल्लई कलां की शुरुआत
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि शनिवार रात पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी होगी, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। जम्मू-कश्मीर में आज से चिल्लई कलां का दौर भी शुरू हो रहा है। चिल्लई फारसी भाषा का शब्द है और हिंद में इसका मतलब बहुत अधिक ठंड है। चिल्लई कलां के तहत जम्मू कश्मीर में अगले 40 दिन बहुत ज्यादा बर्फबारी होगी और अनंतनाग, शोपियां, पहलगाम गुलमर्ग, कश्मीर घाटी में पारा माइनस 10 डिग्री नीचे जा सकता है।
इसलिए जम्मू कश्मीर हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने कॉलेजों में सर्दी की छुट्टियां कर दी हैं। कश्मीर के सरकारी कॉलेज और जम्मू के विंटर जोन के कॉलेज 27 दिसंबर से 14 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे। जम्मू के समर जोन के कॉलेज 1 जनवरी से 10 जनवरी 2025 तक बंदर रहेंगे। कश्मीर और जम्मू संभाग के विंटर जोन के स्कूल पहले ही बंद किए जा चुके हैं।