Weather Update: कई जिलों में आज भयंकर कोहरा, जानें अगले सात दिनें के मौसम का हाल

 Weather Update:घने कोहरे के कारण न सिर्फ दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइटों की आवाजाही प्रभावित हुई, बल्कि ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। दिल्ली सरकार ने मौसम का हाल देखते हुए स्कूलों को पहले ही 15 जनवरी तक के लिए बंद कर रखा है।
 
Haryana Weather Alert

Photo Credit: IMD Latest Weather Update

Jagruk Youth News,  Weather Update: दिल्ली में आज भयंकर कोहरा छाया है। विजिबिलिटी जीरो है और शीतलहर अलग से चल रही है। धुंध् और कोल्ड वेव के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। विजिबिलिटी का हाल ऐसा है कि पैदल चल रहा इंसान तक नजर नहीं आ रही है। लोगों को फॉग लाइट ऑन करके या हॉर्न देकर ड्राइविंग करनी पड़ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 जनवरी तक राजधानी का मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना जताई है।

अगले 7 दिन के लिए दिल्ली में मौसम और AQI का पूर्वानुमान

तारीख तापमान (डिग्री सेल्सियस) आकाश
5 जनवरी, 2025 20.05 कुछ बादल
6 जनवरी, 2025 22.62 छितरे बादल
7 जनवरी, 2025 21.02 हलकी बारिश
8 जनवरी, 2025 20.95 आकाश साफ़ है
9 जनवरी, 2025 18.75 आकाश साफ़ है
10 जनवरी, 2025 19.97 कुछ बादल
11 जनवरी, 2025 20.63 आकाश साफ़ है


बीते दिन भी घने कोहरे के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दिन के समय धूप खिली, लेकिन शाम होते-होते फिर से कोहरा छा गया। शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 21.2 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। घने कोहरे के कारण न सिर्फ दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइटों की आवाजाही प्रभावित हुई, बल्कि ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। दिल्ली सरकार ने मौसम का हाल देखते हुए स्कूलों को पहले ही 15 जनवरी तक के लिए बंद कर रखा है।

न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई


मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR के न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में मामूली गिरावट और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस और 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। पालम और सफदरजंग हवाई अड्डों पर बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया। आसमान मुख्यत: साफ रहा और 8 से 10 मील प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी दिशा से हवा चली।


दिल्ली में आज 4 जनवरी 2025 की सुबह अधिकतम तापमान 20.05 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 10.05 °C और 25.93 °C रहने के आसार हैं। हवा में 36% नमी है और हवा की गति 36 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 7:14 बजे उदित हुआ और शाम 5:37 बजे अस्त होगा। बीते दिन दिल्ली 10 इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे ही रहा। आज के मौसम की बात करें तो पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे।

From Around the web