Jagruk youth news, IPL 2025, रोहित शर्मा IPL में बहुत बड़ा मुकाम हासिल करने की दहलीज पर हैं। रोहित अगर पंजाब किंग्स के खिलाफ 67 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह IPL में अपने 7000 रन पूरे कर लेंगे। ऐसा करने वाले वह दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। IPL में अब तक सिर्फ एक ही बल्लेबाज 7000 रन का आंकड़ा पार कर सका है और उस बल्लेबाज का नाम है विराट कोहली।
IPL 2025 में रोहित शर्मा ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है। रोहित 12 मैचों में अब तक 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 305 रन बना चुके हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। रोहित मुंबई की ओर से इस सीजन तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे ज्यादा रन रयान रिकेल्टन (361) और सूर्यकुमार यादव (583) ने बनाए हैं। रोहित शर्मा अब पंजाब किंग्स के खिलाफ आज जयपुर में खेले जाने वाले IPL 2025 के 69वें मैच में बल्ले से कमाल करते नजर आएंगे। इस दौरान उनके निशाने पर एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड होगा।
रोहित 7000 रन के करीब
रोहित शर्मा IPL में बहुत बड़ा मुकाम हासिल करने की दहलीज पर हैं। रोहित अगर पंजाब किंग्स के खिलाफ 67 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह IPL में अपने 7000 रन पूरे कर लेंगे। ऐसा करने वाले वह दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। IPL में अब तक सिर्फ एक ही बल्लेबाज 7000 रन का आंकड़ा पार कर सका है और उस बल्लेबाज का नाम है विराट कोहली।
विराट IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह 8000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर हिटमैन हैं, जो 7000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं। इस सीजन उनके पास इस आंकड़े को छूने का शानदार मौका है क्योंकि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। रोहित शर्मा के बाद शिखर धवन तीसरे पायदान पर हैं। हालांकि, धवन प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
विराट कोहली – 8552
रोहित शर्मा – 6933
शिखर धवन – 6769
डेविड वॉर्नर – 6565
सुरेश रैना – 5528
एमएस धोनी – 5439
300 छक्के जड़ने के करीब
रोहित शर्मा IPL में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। रोहित IPL में 300 छक्के के आंकड़े से सिर्फ 3 सिक्स दूर हैं। आज के मैच में उनके पास इस खास मुकाम को हासिल करने का बेहतरीन मौका होगा। पंजाब के खिलाफ 3 छक्के जड़ते ही वह IPL में क्रिस गेल के बाद 300 छक्के जड़ने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। IPL में सबसे ज्यादा छक्के गेल ने जड़े हैं। उनके नाम 357 छक्के दर्ज हैं।
IPL में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
क्रिस गेल – 357
रोहित शर्मा – 297
विराट कोहली – 291
एमएस धोनी – 264
एबी डिविलियर्स – 251
डेविड वॉर्नर – 236