Amroha News : ओवर लोडिंग वाहनों को किया सीज

Jagruk Youth News, 12 october 2024, Amroha News : अमरोहा। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत लोगों को यातायात नियम बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। और साथ ही परिवहन विभाग के पदाधिकारी द्वारा स्कूल मे छात्र-छात्राओं के द्वारा निकाली जा रही जागरूकता रैली के माध्यम से भी लोगों से यातायात के नियम का पालन करने के लिए भी जागरूकता किया जा रहा है। जनपद अमरोहा में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा सहायक संभागीय परिवहन प्रवर्तन अधिकारी महेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है।
यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ने वाले वाहन चालकों के चालान भी काटे जा रहे हैं। हालांकि चालान काट कर यातायात के नियम बनाए रखने के लिए वाहन चालकों को हिदायत दी गई। वही सहायक संभागीय परिवहन प्रवर्तन अधिकारी महेश कुमार शर्मा ने हाईवे पर अवैध पार्किंग के अभियोग में 19 वाहन चालक के चालान काटने की कार्रवाई की गई। इसी के साथ बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के अभियोग में 10 चालान किए गए। इसके अलावा उन्होंने रिफ्लेक्टर पट्टी ना लगाकर चलने के अभियोग में 8 चालान किए।
ओवर लोडिंग में 5 वाहन सीज किया गया।इस दौरान प्रवर्तन अधिकारी महेश कुमार शर्मा ने कहा है कि यह सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आगे भी जारी रहेगा इसीलिए सभी लोग यातायात के नियमों का पालन करते रहे। और दूसरों को भी यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें। और साथ ही साथ लोगों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चौपाइयां वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।
Edited By Rohit Kumar