Abhishek Sharma :अभिषेक शर्मा ने तोड़ा इस दिग्गज खिलाड़ी का महारिकॉर्ड, जानें

अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 6 छक्के लगाए। इसी के साथ वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में कुल 39 छक्के लगाए हैं। वह पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।
 
Abhishek Sharma

Abhishek Sharma : सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत से ही तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने अपनी पारी में 28 गेंद खेलते हुए 66 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। इसी के साथ उन्होंने सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। 


अभिषेक शर्मा ने बनाया ये रिकॉर्ड


अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 6 छक्के लगाए। इसी के साथ वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में कुल 39 छक्के लगाए हैं। वह पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। अभिषेक ने आरसीबी के विराट कोहली को पीछे कर दिया है। इससे पहले भारत के लिए आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड कोहली के नाम था। कोहली ने आईपीएल 2016 में 38 छक्के लगाए थे। ऋषभ पंत ने आईपीएल 2018 में 38 छक्के लगाए थे। वहीं विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में 37 छक्के जड़े हैं। शिवम दुबे ने आईपीएल 2023 में कुल 35 छक्के लगाए थे। 

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज


39 - अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद, 2024)

38 - विराट कोहली (आरसीबी, 2016)
37 - ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स, 2018)
37 - विराट कोहली (आरसीबी, 2024)
35 - शिवम दुबे (चेन्नई सुपर किंग्स, 2023)

From Around the web