IPL 2024, GT ने भी शमी के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, मिलेंगी इतनी रकम

गुजरात ने संदीप वॉरियर को मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर लिया है। वॉरिय भी अपने 50 लाख के बेस प्राइज पर ही गुजरात टाइटंस के साथ जुड़ेंगे। गुजरात की टीम को मोहम्मद शमी के रूप में बड़ा झटका लगा है। वहीं नए कप्तान शुभमन गिल के लिए यह एक बड़ी चुनौती साबित होगी।
 
shmi

IPL 2024 Mumbai Indians Gujarat Titans Squad Update:  आईपीएल के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर मिली जानकारी के अनुसार मुंबई इंडियंस ने चोटिल दिलशान मधुशंका के स्थान पर लेफ्ट आर्म पेसर क्वेना मफाका को टीम में शामिल कर लिया है। मफाका ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के लिए अंडर 19 वर्ल्ड कप में  शानदार प्रदर्शन किया था और वह लीडिंग  विकेटटेकर बने थे।


उधर गुजरात ने संदीप वॉरियर को मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर लिया है। वॉरिय भी अपने 50 लाख के बेस प्राइज पर ही गुजरात टाइटंस के साथ जुड़ेंगे। गुजरात की टीम को मोहम्मद शमी के रूप में बड़ा झटका लगा है। वहीं नए कप्तान शुभमन गिल के लिए यह एक बड़ी चुनौती साबित होगी।

मुंबई इंडियंस का अपडेट स्क्वाड


हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहाल वढेरा, गेराल्ड कोएट्जी, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मढवाल, क्वेना मपाफा, ल्यूक वुड, रोमारियो शेफर्ड।

गुजरात टाइटंस का अपडेट स्क्वाड


शुभमन गिल (कप्तान), केन विलियम्सन, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर, जयंत यादव, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, नूर अहमद, राहुल तेवतिया, दर्शन नालकंडे, आर. साई किशोर, बी. साई सुदर्शन, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह ओमरजई, उमेश यादव , शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, संदीप वॉरियर, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, रॉबिन मिंज (चोटिल, पूरे सीजन से बाहर)।

From Around the web