IPL 2024 MS Dhoni : हेड कोच ने कप्तानी छोड़ने के बाद क्या पूरा सीजन खेलेंगे धोनी पर किया बड़ा खुलासा

चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मैच से एक दिन पहले मीडिया से बात की और धोनी के पूरे सीजन में खेलने से जुड़े सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा,’इस सीजन से पहले धोनी अधिक फिट और अच्छी लय में दिख रहे हैं।
 
Ms Dhoni

कई लोग अटकलें लगाने लगे हैं कि धोनी सीजन के बीच से रिटायर हो जाएंगे।

आपको याद दिला दें कि आईपीएल 2022 से पहले भी धोनी ने कुछ ऐसा किया था ।

धोनी ने तब अचानक अपने फैसले से हैरान कर दिया था।

IPL 2024 MS Dhoni: कई लोग अटकलें लगाने लगे हैं कि धोनी सीजन के बीच से रिटायर हो जाएंगे। कुछ लोग उनके उस पुराने बयान को याद कर रहे हैं जो उन्होंने दिया था कि चेपॉक में अपनी पब्लिक के सामने रिटायरमेंट लेंगे। इन्हीं सब अटकलों के बीच सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का बड़ा बयान सामने आया है। फ्लेमिंग ने बताया है कि धोनी पूरा सीजन 17 खेलेंगे या नहीं?


क्या बोले हेड कोच?


चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मैच से एक दिन पहले मीडिया से बात की और धोनी के पूरे सीजन में खेलने से जुड़े सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा,’इस सीजन से पहले धोनी अधिक फिट और अच्छी लय में दिख रहे हैं। पिछले सीजन में वह घुटने की दिक्कत से जूझ रहे थे। मगर इस सीजन वह फिट हैं और आगामी सीजन में बल्ले से कमाल कर सकते हैं।’ यानी फ्लेमिंग का साफ मानना है कि इस बार धोनी फिट हैं और रिलैक्स होकर खेलने के लिए तैयार हैं।


2022 में नहीं थे तैयार…


आपको याद दिला दें कि आईपीएल 2022 से पहले भी धोनी ने कुछ ऐसा किया था और सीजन से ठीक पहले जडेजा को कमान सौंप दी थी। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। इससे जुड़े सवाल पर फ्लेमिंग बोले कि उस बार हम तैयार नहीं थे। धोनी ने तब अचानक अपने फैसले से हैरान कर दिया था। गौरतलब है कि उस सीजन जडेजा ने आधे सीजन में कप्तानी की थी और टीम का ग्राफ काफी गिरा और सबसे नीचे आ गई। फिर अचानक सीजन के बीच में धोनी ने कमान संभाली और जडेजा ने इस्तीफा दे दिया।

From Around the web