IPL 2024, कई दिग्गज खिलाड़ियों के रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है रोहित शर्मा, जानें

IPL 2024, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए जाना जाता है। टेस्ट हो, वनडे या टी20 वह सभी प्रारूपों में जमकर हवाई फायर करते हैं। रोहित शर्मा टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं।
 
Indian captain Rohit Sharma

IPL 2024:  चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मुकाबला CSK के घरेलू मैदान चेपॉक में खेला जाएगा। इस सीजन के 5वें मैच में मुंबई इंडियन की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होगी। हाल ही में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को फ्रेंचाइजी की कमान सौंपी थी। हिटमैन के नाम से जाने जाने वाले रोहित शर्मा इस सीजन छक्कों का महारिकॉर्ड बना सकते हैं।

रोहित ने टी20 में लगाए 487 छक्के


भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए जाना जाता है। टेस्ट हो, वनडे या टी20 वह सभी प्रारूपों में जमकर हवाई फायर करते हैं। रोहित शर्मा टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 426 टी20 मुकाबलों में 487 छक्के लगाए हैं। IPL के 17वें सीजन में 13 छक्के लगाते ही रोहित टी20 में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी भी अपने टी20 करियर में अब तक यह कारनामा नहीं कर पाए हैं।

टी20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय


रोहित शर्मा: 487 छक्के
विराट कोहली: 371 छक्के
महेंद्र सिंह धोनी: 325 छक्के
सुरेश रैना: 325 छक्के

rohit-sharma
टी20 में गेल ने जड़े सर्वाधिक सिक्स


टी20 में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल ने लगाए हैं। रोहित इस सूची में छठे पायदान पर हैं। इसके अलावा हिटमैन ने इंडियन प्रीमियर लीग के 243 मुकाबलों में 257 सिक्स जड़े हैं। रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक खेले 151 टी20 इंटरनेशनल की 143 पारियों में 190 छक्के लगाए हैं।

टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के
रोहित शर्मा: 190 छक्के
मार्टिन गुप्टिल: 173 छक्के
ग्लेन मैक्सवेल: 127 छक्के
एरोन फिंच: 125 छक्के
क्रिस गेल: 124 छक्के

From Around the web