MI ने रोहित शर्मा के साथ जो बर्ताव हुआ उस पर भड़का उनका खास दोस्त, कह दी बड़ी बात

मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी और रोहित शर्मा के अच्छे दोस्त अंबाती रायुडू ने MI में हिटमैन के साथ हुए बर्ताव पर बात की है। स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत में रायुडू ने कहा, “यह रोहित शर्मा का फैसला है। वह जहां भी जाना चाहते हैं, जा सकते हैं। सभी IPL टीमें उन्हें कप्तान बनाना पसंद करेंगी। मुझे यकीन है कि वह एक फ्रेंचाइजी के पास जाएंगे जो शायद उनके साथ यहां (MI) जो हुआ उससे बेहतर व्यवहार करेगी।”
 
rohit sharma

Rohit Sharma, अब रोहित शर्मा के खास दोस्त ने MI में उनके साथ हुए बर्ताव पर नाराजगी जाहिर की है।5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया। इसके बाद हार्दिक को MI के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंप दी गई। MI मैनेजमेंट के इस फैसले से रोहित के फैंस खासे नाराज हैं। उन्होंने सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक अपना गुस्सा जाहिर किया। 

अंबाती रायुडू ने कही ये बात

rohit-sharma


हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अगले सीजन रोहित नई फ्रेंचाइजी से खेलते नजर आ सकते हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने रोहित शर्मा को अपने साथ जोड़ने में रुचि दिखाई है।

मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी और रोहित शर्मा के अच्छे दोस्त अंबाती रायुडू ने MI में हिटमैन के साथ हुए बर्ताव पर बात की है। स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत में रायुडू ने कहा, “यह रोहित शर्मा का फैसला है। वह जहां भी जाना चाहते हैं, जा सकते हैं। सभी IPL टीमें उन्हें कप्तान बनाना पसंद करेंगी। मुझे यकीन है कि वह एक फ्रेंचाइजी के पास जाएंगे जो शायद उनके साथ यहां (MI) जो हुआ उससे बेहतर व्यवहार करेगी।”


रोहित की कप्तानी में मुंबई ने जीते 5 खिताब


रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 खिताब जीते हैं। रोहित की कप्तानी में MI ने पहली बार 2013 में ट्रॉफी उठाई थी। इसके बाद मुंबई 2015, 2017, 2019 और 2020 में विजेता बनी। इस सीजन हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है।

टीम को अपने पहले 3 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा। इसके बाद पिछले मैच में MI को पहली जीत नसीब हुई। MI ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराया था। अपने अगले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मैच गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

From Around the web