IPL में एमएस धोनी इस मुकाम तक पहुंचने वाले बनेंगे पहले खिलाड़ी, जानें आंकड़़ें

MS धोनी इस दौरान 149 जीते हुए मैचों का हिस्सा रहे हैं। अगर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में सीएसके की टीम जीत जाती है तो ये एमएस धोनी की 150वीं जीत होगी। इसी के साथ वह आईपीएल के इतिहास में 150 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
 
Ms Dhoni

MS Dhoni IPL 2024 : लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमों के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।  इस मैच में सभी की नजर एमएस धोनी पर रहेंगी। वह इस मैच के दौरान आईपीएल का एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। 


एमएस धोनी IPL में अभी तक 257 मैच खेल चुके हैं। वह इस लीग में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं। एमएस धोनी इस दौरान 149 जीते हुए मैचों का हिस्सा रहे हैं। अगर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में सीएसके की टीम जीत जाती है तो ये एमएस धोनी की 150वीं जीत होगी। इसी के साथ वह आईपीएल के इतिहास में 150 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में अभी तक कोई भी खिलाड़ी एमएस धोनी के पास नहीं पहुंच पाया है। 

IPL  में एमएस धोनी के आंकड़े 


एमएस धोनी आईपीएल में अभी तक कुल 257 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 39.46 की औसत से 5169 रन बनाए हैं। जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। एमएस धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक भी हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। वह साल 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं।  

IPL  में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी 


एमएस धोनी - 149 जीत

रोहित शर्मा - 133 जीत 
रवींद्र जडेजा - 132 जीत 
दिनेश कार्तिक - 123 जीत 
सुरेश रैना - 122 जीत 

From Around the web