T20 विश्व कप में सिर्फ इस भारतीय ने ठोकी है सेंचुरी

टी20 विश्व कप में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बने हैं। हालांकि क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप के विश्व कप में 11 शतक ही लगे हैं। इस लिस्ट में सिर्फ 1 ही भारतीय का नाम है। यह इंडियन प्लेयर रोहित शर्मा या विराट कोहली नहीं बल्कि तूफानी बल्लेबाज सुरेश रैना हैं।
 
t20 india

Suresh Raina : विश्व कप 2024 में 20 टीमें खिताब के लिए भिड़ने को तैयार हैं। भारतीय टीम पहले ही अमेरिका पहुंच चुकी है और रोहित शर्मा एंड कंपनी ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।

T20 विश्व कप में लगे 11 शतक


टी20 विश्व कप में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बने हैं। हालांकि क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप के विश्व कप में 11 शतक ही लगे हैं। इस लिस्ट में सिर्फ 1 ही भारतीय का नाम है। यह इंडियन प्लेयर रोहित शर्मा या विराट कोहली नहीं बल्कि तूफानी बल्लेबाज सुरेश रैना हैं। सुरेश रैना ने 2 मई 2010 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरी ठोकी थी। उन्होंने 168.33 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 60 गेंदों पर 101 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के भी लगाए थे। इसके बाद से 5 टी20 विश्व कप हो चुके हैं, लेकिन कोई भी भारतीय बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया है।


गेल ने लगाए हैं 2 शतक
टी20 विश्व कप में क्रिस गेल इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 2 शतक लगाए हैं। गेल ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और 2016 में इंग्लैंड के विरुद्ध सेंचुरी ठोकी थी। उनके अलावा सुरेश रैना, महेला जयवर्धने, ब्रेंडन मैकुलम, एलेक्स हेल्स, अहमद शहजाद, तमीम इकबाल, जोस बटलर, राइली रूसो और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 शतक लगाया है।

T20 विश्व कप में शतक लगाने वाले बल्लेबाज

क्रिस गेल: 117 रन
सुरेश रैना: 101 रन
महेला जयवर्धने: 100 रन
ब्रेंडन मैकुलम: 123 रन
एलेक्स हेल्स: 116 रन
अहमद शहजाद: 111 रन
तमीम इकबाल: 103 रन
क्रिस गेल: 100 रन
जोस बटलर: 101 रन
राइली रूसो: 109 रन
ग्लेन फिलिप्स: 104 रन

From Around the web