मुंबई इंडियंस की पोस्ट से हटा रोहित शर्मा का फोटो, फैंस को लगा झटका

मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' से एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए चुने गए प्लेयर्स के नाम बताएं हैं। वहीं फोटो में उन्होंने केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर को रखा है। उन्होंने फोटो में रोहित शर्मा को नहीं दिखाया है। इससे फैंस बहुत ही ज्यादा गुस्सा हो गए हैं और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला है। आईपीएल 2024 ऑक्शन के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का फैसला किया है। इससे पर भी फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। 

 
rohit sharma

Rohit Sharma: भारतीय टीम का कप्तान रोहित शर्मा को बनाया गया है। वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह को सौंपी गई है। टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को चांस मिला है। टेस्ट सीरीज के ऐलान के बाद मुंबई इंडियंस ने एक पोस्टर जारी किया, जिससे बाद फैंस भड़क गए हैं। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

 

rohit-sharma


मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' से एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए चुने गए प्लेयर्स के नाम बताएं हैं। वहीं फोटो में उन्होंने केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर को रखा है। उन्होंने फोटो में रोहित शर्मा को नहीं दिखाया है। इससे फैंस बहुत ही ज्यादा गुस्सा हो गए हैं और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला है। आईपीएल 2024 ऑक्शन के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का फैसला किया है। इससे पर भी फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। 

 

Rohit Sharma


एक यूजर ने लिखा कि कप्तान को ही हटा दिया। वहीं विपिन शर्मा नाम के यूजर ने लिखा है कि रोहित शर्मा ने अपना पूरा आईपीएल करियर लगभग मुंबई इंडियंस के लिए खेला है। मुंबई इंडियंस GOAT का सम्मान करना नहीं जानती है। किरकेट नाम के यूजर ने लिखा है कि कुछ तो गड़बड़ है दया। वहीं एक फैन ने लिखा है रोहित को पोस्टर से हटाने का फैसला गलत है। 

रोहित शर्मा की कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस की टीम ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। मुंबई इंडियंस की गिनती आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में होती है। रोहित ने साल 2013 में पहली बार मुंबई की कप्तानी संभाली थी। इसके बाद वह अगले साल तक टीम के कप्तान बने रहे। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 168 मैचों में कप्तानी की थी, जिसमें से 91 में टीम को जीत और 68 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं चार मुकाबले टाई रहे हैं। 

पैसे कमाने से संबधित खबरें पढ़ने के लिये  यहां क्लिक करें
हरियाणव व भोजपुरी डांस वीडियो देखने के लिये यहां क्लिक करें


क्रिकेट की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बिजनेस की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आज की राशि पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक 

From Around the web