Rohit sharma record : रोहित शर्मा क्या तोड़ पाएंगे कपिल देव का ये रिकॉर्ड ?

Rohit sharma record : नई दिल्ली : रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक छक्के लगाने में दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव हैं। रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में ही 6 छक्के लगा दिए थे।
 
rohit sharma record

rohit-sharma

इस मामले में कपिल देव हैं नंबर वन

बता दें कि 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव ने वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में जिंबॉब्वे के खिलाफ सबसे अधिक 10 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली हैं जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 9 छक्के लगाए हैं। इसके बाद रोहित शर्मा का नंबर आता है जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 9 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा अभी भी भारतीय टीम के लिए खेल रहे हैं।

जल्द कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ देंगे रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ भी अब तक 8 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा, सौरव गांगुली ने केन्या के खिलाफ 7 छक्के, युवराज सिंह ने बरमूडा के खिलाफ 7 छक्के, सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 छक्के और श्रीलंका के खिलाफ भी 6 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में सिर्फ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अकेले हैं जो अभी भी भारतीय टीम की ओर से खेल रहे हैं। इसके अलावा, रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

From Around the web