IPL में टिम डेविड ने तोड़ रिकॉर्ड, इतनी तेज लगाये छक्के से घायल हुआ फैन

टिम डेविड ने जैसे ही शॉट खेला, वैसे ही गेंद को स्टेंड में बैठे फैंस कैच करना चाह रहे थे, लेकिन इसी भाग-दौड़ में गेंद एक फैन के चेहरे पर जाकर लग गई। जिसके बाद उस फैन को तुरंत मेडिकल रूम की ओर ले जाया गया। कई बार क्रिकेट के मैदान पर ऐसा देखने को मिल जाता है। इस मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ।
 
travis

नई दिल्ली।  दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। टीम के लिए जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 84 रनों और ट्रिस्टन स्टब्स ने 47 रनों की पारियां खेली। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मुकाबले को 10 रनों से जीत लिया है। मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए। 

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 रन बनाए और मुंबई को जीत के लिए 258 रनों का मुश्किल सा टारगेट दिया। मैच की दूसरी पारी में मुंबई इंडियंस के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं था उन्हें बस तेजी से रन बनाने थे और उन्होंने ऐसा ही किया, लेकिन इस दौरान मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी टिम डेविड ने एक झन्नाटेदार शॉट खेला जिसके बाद गेंद सीधे स्टैंड में जा गिरी। इसी बीच उनके इस शॉट ने स्टैंड में बैठे एक फैन को घायल कर दिया।


फैन को लगी चोट


टिम डेविड ने जैसे ही शॉट खेला, वैसे ही गेंद को स्टेंड में बैठे फैंस कैच करना चाह रहे थे, लेकिन इसी भाग-दौड़ में गेंद एक फैन के चेहरे पर जाकर लग गई। जिसके बाद उस फैन को तुरंत मेडिकल रूम की ओर ले जाया गया। कई बार क्रिकेट के मैदान पर ऐसा देखने को मिल जाता है। इस मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ। फैन की हालत को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं दिया गया है। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।


 

From Around the web