अब किसके पास रहेगा सानिया मिर्जा या शोएब मलिक का बेटा, जानिए

पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो कई रिपोर्ट्स में ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा शोएब मलिक के अफेयर्स से परेशान थीं। आपको बता दें कि जब 2021-22 में दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें आईं तो उस वक्त शोएब का नाम पाकिस्तानी मॉडल आयशा ओमर के साथ जुड़ा था। वहीं उसके बाद आयशा ने खुद इसे खारिज किया। फिर 2022 में शोएब ने ट्विटर (अब एक्स) पर सना जावेद को लेकर एक प्यार भरा पोस्ट लिखा।
 
sania mirza

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा शोएब मलिक के अफेयर्स से परेशान थीं।

शोएब की यह तीसरी शादी है। हालांकि, दोनों ने तलाक क्यों लिया अभी इसका मुख्य कारण नहीं पता चल पाया है।

सानिया ने बताया था कि हम दोनों अक्सर दूर-दूर रहते हैं। दोनों में से कोई ना कोई ट्रेवल ही करता रहता है।

नई दिल्ली। मीडिया की खबरों के अनुसार 20 जनवरी 2024 को पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की तीसरी शादी चर्चा में रही। शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली। लंबे समय से सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के अलग होने की अटकलों पर भी विराम लग गया। लेकिन आखिर क्या ऐसा कारण रहा कि जहां एक दूसरे के लिए सानिया और शोएब सात समुंदर लांघ आए थे, अब एक दूसरे को पसंद नहीं करते। आखिर क्या वो कारण रहे जिन्होंने स्पोर्ट्स वर्ल्ड की इस खूबसूरत जोड़ी को अलग कर दिया।

अगर पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो कई रिपोर्ट्स में ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा शोएब मलिक के अफेयर्स से परेशान थीं। आपको बता दें कि जब 2021-22 में दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें आईं तो उस वक्त शोएब का नाम पाकिस्तानी मॉडल आयशा ओमर के साथ जुड़ा था। वहीं उसके बाद आयशा ने खुद इसे खारिज किया। फिर 2022 में शोएब ने ट्विटर (अब एक्स) पर सना जावेद को लेकर एक प्यार भरा पोस्ट लिखा।

अब उस पोस्ट से शुरू हुई कहानी शादी में बदल गई। शोएब की यह तीसरी शादी है। हालांकि, दोनों ने तलाक क्यों लिया अभी इसका मुख्य कारण नहीं पता चल पाया है। फिलहाल करीब दो साल से दोनों एक दूसरे से अलग थे। पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो सानिया ने 2022 में भी शोएब से अलग होने का मन बना लिया था। वहीं शोएब की शादी के बाद सानिया के पिता के हवाले से जानकारी मिली की सानिया ने शोएब से खुला लिया है। इसके बाद ही शोएब ने सना से शादी कर ली।


2017 में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक करण जोहर के साथ एक टीवी शो पर दिखे थे। वहां सानिया ने बताया था कि हम दोनों अक्सर दूर-दूर रहते हैं। दोनों में से कोई ना कोई ट्रेवल ही करता रहता है। शायद यही कारण है कि दोनों शायद एक दूसरे को वक्त नहीं दे पाते थे। शोएब कुछ ऐसे ही मिजाज के हैं। पहले वह सानिया मिर्जा से एट्रैक्ट हुए थे। अब वह पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से एट्रैक्ट हो गए। तो यह भी दोनों के एक-दूसरे से अलग होने का कारण बन सकता है। अब असल वजह क्या है इस पर फिलहाल अटकलें ही लग रही हैं और शायद हमेशा ऐसा ही रहेगा। क्योंकि बहुत कम उम्मीद है कि दोनों में से कोई भी मीडिया में खुलकर इस पर बात करेगा।

पति और पत्नी के बीच तलाक होता है तो बच्चे की कस्टडी भी कानूनी तौर पर ही दी जाती है। लेकिन यहां सानिया द्वारा शोएब से खुला लेने की जानकारी मिली है। खुला में कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती है और ऐसे में पत्नी अपनी मर्जी से पति से अलग हो सकती है। इसमें पति भी मेहर यानी मुआवजा राशि देने के लिए बाध्य नहीं होता है। लेकिन बच्चों की कस्टडी पर क्या नियम हैं ये आपको बताते हैं।

जानकारों की मानें तो मुस्लिम धर्म में बच्चों की कस्टडी पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड फैसला लेता है। मगर उनके कानून के मुताबिक बच्चा जब तक 7 साल का नहीं हो जाता तब तक बिना किसी ऑब्जेक्शन के लिए उसकी कस्टडी मां के पास रहती है।

उसके बाद अगर मां बच्चे की देखभाल करने में नाकाम रहती है तो उस स्थिति में कस्टडी पिता के पास जा सकती है वरना मां के पास ही इसका हक होता है। इजहान फिलहाल लगातार अपनी मां सानिया मिर्जा के साथ नजर आते हैं। सानिया इंस्टाग्राम पर भी इजहान के साथ अक्सर पोस्ट करती हैं। वहीं समय-समय पर शोएब भी इजहान के साथ फोटो शेयर करते हैं। करीब 2-3 हफ्ते पहले भी शोएब ने इजहान के साथ पोस्ट शेयर किया था। वीडियो पंसद आई हो तो शेयर करें ।

From Around the web