VIDEO वायरल : घर में घुसा कुत्ता तो आपा खो बैठे डॉक्टर साहब, कुत्ते के गले में रस्सी बांध कार से घसीटा

 
video

नई दिल्ली। बीते दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल हो रहा है। वीडियो VIDEO  में कार से बांधकर कुत्ते को घसीटने का वीडियो वायरल हुआ। लोगों ने वीडियो देखकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। खबरों के अनुसार आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने ड्राइवर डॉक्टर को निर्दयी, क्रूर कहते हुए घटना पर गहरा दुख जताया है।

मामला राजस्थान का है। खबरों के अनुसार ड्राइवर असल में जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन डॉ. रजनीश गालवा हैं। वह शहर की पॉश कॉलोनी शास्त्री नगर में रहते हैं। यह कुत्ता अक्सर उनके घर में घुस जाता था और रविवार को जब आया तो डॉक्टर साहब ने अपना आपा खो दिया। उन्होंने कुत्ते के गले में रस्सी बांधी और घसीटते हुए कार से बांध दिया।

फिर फुल स्पीड में कार भगाने लगे और कुत्ता घिसटता रहा। वह लहूलुहान हो गया। आसपास के लोगों ने डॉक्टर की क्रूर हरकत देखी तो डॉग होम फाउंडेशन को सूचना दी गई। डॉक्टर साहब उनसे भी उलझ गए। उन्होंने खुद पुलिस को बुला लिया। मामले में पशु अधिकारों के लिए काम करने वाली सांसद मेनका गांधी का भी फोन आया। बाद में डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
 

From Around the web