Video: गुरमीत राम रहीम ने लांच किया नया गाना, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ ट्रेंड ​​​​​​​

 
Sadi Nit Diwali | Full Song

नई दिल्ली। बागपत में डेरा सच्चा सौदा आश्रम के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने दीपावली पर ‘साड्डी नीट दीवाली’ नाम से गाना लांच किया। ऑनलाइन संदेश के बाद यह गाना सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी ट्रेंड कर रहा है।गुरमीत राम रहीम सुनरिया जेल से 40 दिन की पैरोल पर बरनावा आश्रम में हुए हैं। उन्होंने सोमवार को आश्रम में ही धूमधाम के साथ दीपावली मनाई। दीपावली पर ही उन्होंने अपने नए गाने ‘साड्डी नीट दीवाली’को भी लांच किया। ऑनलाइन संदेश देने के बाद जैसे ही यह गाना लांच किया गया तो तेजी के साथ यह ट्रेंड करना शुरू हो गया। कुछ ही देर में इस गाने के व्यू लाखों पार कर गए। इस गाने में गुरमीत राम रहीम अपने गुरु शाह सतनाम सिंह की फोटो के साथ नजर आ रहे हैं और दीपक जलाते दिख रहे हैं।


हरियाणा की सुनरिया जेल से पैरोल पर बागपत के बरनावा आश्रम में आए हुए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने बेटी हनीप्रीत का नाम बदल दिया। ऑनलाइन होकर उन्होंने कहा कि बेटी हनीप्रीत अब रूहानी दीदी के नाम से जानी जाएगी। साथ ही उन्होंने गद्दी और गुरु बदलने की चर्चाओं पर भी विराम लगते हुए कहा कि डेरे के गुरु हम थे, हम हैं और हम रहेंगे।


बरनावा आश्रम पर ऑनलाइन मजलिस करते हुए राम रहीम ने दोनों बयान जारी किए। गुरमती राम रहीम ने मंगलवार शाम कहा कि हनीप्रीत और डेरे की गद्दी को लेकर जो चर्चाएं चल रही हैं, आज के बाद उन पर विराम लग जाएगा। उन्होंने कहा कि सूत्र के हवाले से गद्दी बदले जाने की चर्चाएं चल रही थीं।

हनीप्रीत मेरी धर्म बेटी गुरमीत राम रहीम
बागपत में ऑनलाइन मजलिस के दौरान डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने अपने अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोग चाहे जो कहें, पर हनीप्रीत मेरी धर्म की बेटी है और हमेशा उसने मुझे गुरु और पिता का सम्मान दिया है। बार- बार तरह-तरह की बातें बनाकर कुछ खुराफाती लोग साध संगत को भ्रमित करने का प्रयास करते रहे हैं। ऐसे लोगों के मंसूबे कामयाब होने वाला नहीं है।

From Around the web