Aditya Srivastava IAS : आदित्य श्रीवास्तव जो बने UPSC टॉपर, जानें इनकी सफलता का राज

 Aditya Srivastava: आदित्य ने upsc की परीक्षा देने की ठानी और इस साल उन्होंने पहली सिविल सेवा परीक्षा में पहली रैंक हासिल कर ली। सिविल सेवा परीक्षा 2023 में टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव लखनऊ के रहने वाले हैं और उन्होंने अपना ग्रेजुएशन IIT कानपुर से पूरा किया है। बता दें कि आदित्य 2017 से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और इस साल उन्होंने परीक्षा पास करके पहली रैंक हासिल की है।

 
aditya-srivastava upsc-cse topper

jagruk youth news , Kanpur News : आदित्य ने अपनी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ से ही पूरी की। लखनऊ से 12वीं करने के बाद आदित्य ने आईआईटी कानपुर में एडमिशन लिया। IIT कानपुर से उन्होंने बीटेक और एमटेक की डिग्री हासिल की।

बाद में आदित्य ने upsc की परीक्षा देने की ठानी और इस साल उन्होंने पहली सिविल सेवा परीक्षा में पहली रैंक हासिल कर ली। सिविल सेवा परीक्षा 2023 में टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव लखनऊ के रहने वाले हैं और उन्होंने अपना ग्रेजुएशन IIT कानपुर से पूरा किया है। बता दें कि आदित्य 2017 से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और इस साल उन्होंने परीक्षा पास करके पहली रैंक हासिल की है।

पिछली साल मिली थी 236वीं रैंक

आदित्य श्रीवास्तव ने 2022 में भी सिविल सेवा की परीक्षा दी थी, जिसमें  उन्हें 236वीं रैंक मिली थी। आदित्य के परिवार में माता-पिता और एक बहन है। वहीं आदित्य की दिनचर्या पर बात करें तो वो हर रोज 14 घंटे पढ़ाई करते थे। आदित्य की मां के अनुसार वो सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक पढ़ा करते थे।


पढ़ने से बचते थे आदित्य

आदित्य ने अपने स्कूल के दिनों का किस्सा साझा करते हुए बताया था कि बचपन में उन्हें पढ़ना पसंद नहीं था और वो पढ़ाई करने से बचा करते थे। उन्हें क्रिकेट काफी पसंद था। इसलिए वो अक्सर पढ़ाई छोड़कर क्रिकेट खेलने लगते थे। हालांकि बड़े होने के साथ उन्हें समझ आया कि कामयाबी हासिल करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। लिहाजा आदित्य ने पहले IIT पास की और फिर यूपीएससी की परीक्षा भी पास कर ली।

From Around the web