Ramadan Mubarak 2024 : आज से शुरू होगी तरावीह की नमाज, हेल्पलाइन पर पूछें अपने सवाल

Ramadan Mubarak 2024:  सऊदी अरब में रमजान का चांद देखा जा चुका है। अरब में आज यानि 11 मार्च को पहला रोजा है। वहीं भारत में आज चांद देखे जाने के बाद कल, 12 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। महीना पूरा होने के बाद ईद का त्‍योहार मनाया जाएगा।
 
Ramadan 2024

Ramadan Mubarak 2024:  सऊदी अरब में रमजान का चांद देखा जा चुका है। अरब में आज यानि 11 मार्च को पहला रोजा है। वहीं भारत में आज चांद देखे जाने के बाद कल, 12 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। महीना पूरा होने के बाद ईद का त्‍योहार मनाया जाएगा।

इस महीने में रोजदार रोजा रखने के साथ ही कुरान की तिलावट और अल्‍लाह की इबादत करते हैं। रोजे की शुरुआत सुबह सहरी खाकर की जाती है। वहीं शाम को इफ्तार के साथ रोजा खोला जाएगा।

12 मार्च सहरी का समय

  • लखनऊ- सुबह 5.04 बजे
  • कानपुर- सुबह 5.03 बजे
  • अलीगढ़- सुबह 5.12 बजे
  • बरेली- सुबह 5.06 बजे


12 मार्च इफ्तार का समय

  • लखनऊ- शाम 6.13 बजे
  • कानपुर- शाम 6.17 बजे
  • अलीगढ़- शाम 6.34 बजे
  • बरेली- शाम 6.20 बजे

इफ्तार और सहरी के समय में क्षेत्रवार थोड़ा परिवर्तन हो सकता है।  


तरावीह की नमाज का वक्त तय, आज देखा जाएगा चांद

माह-ए-रमजान का चांद सोमवार को देखा जाएगा। चांद दिखने पर पहला रोजा 12 को होगा नहीं तो 13 मार्च को होगा। चांद दिखने के साथ ही सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू होगी। रमजान में तरावीह नमाज का विशेष महत्व है। तरावीह में बीस रकात नमाज अदा की जाती है। तरावीह की नमाज़ में हाफिज़ पूरा कुरआन-ए-पाक सुनाते हैं। सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज विशेष रूप से अदा की जाती है। 


इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया से तमाम मस्जिदों में पारे और समय की घोषणा कर दी गई। शहर की अधिकांश मस्जिदों में ईशा (रात की नमाज) आठ बजे होगी और 8.15 और 8.30 से तरावीह की नमाज होगी। इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी ने कहा कि तरावीह की नमाज मर्द व औरत सबके लिए सुन्नत है।


हेल्पलाइन पर पूछें अपने सवाल

रमजानुल मुबारक में रोजा, नमाज, जकात की आशंकाओं को हेल्पलाइन के जरिये दूर किया जा सकेगा। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास नकवी, काजी शहर मुफ्ती अबुल इरफान फरंगी महली ने रमजान हेल्पलाइन की जानाकरी दी।

मौलाना खालिद रशीद ने बताया कि पहले रोजे से हेल्पलाइन पर दिन में 2 बजे से शाम 4 बजे तक 9415023970, 9335929670, 9415102947, 7007705774, 9140427677 वेब साइट, www. farangi mahal.in ई-मेल, ramzan helpline 2005 @ gmail. com पर सवाल किए जा सकते हैं। 

मौलाना सैफ अब्बास ने बताया कि शिया हेल्पलाइन भी पहले रोजे से शुरू होगी। सुबह 10 से 12 बजे तक मोबाइल नंबर 9415580936, 9839097407 पर संपर्क किया जा सकता है। महिलाओं के लिए एक विशेष हेल्पलाइन स्थापित की गई है जिसमें महिला विद्वान महिलाओं के सवालों का जवाब देगीं।

महिलाएं इस नंबर 6386897124 पर संपर्क करें। इदारा शरिया फरंगी महल के अध्यक्ष मौलाना इरफान मियां फरंगी महली ने भी हेल्पलाइन की शुरुआत की है। 

मौलाना अफ्फान अतीक फिरंगी महली ने बताया पहले रोजे से दोपहर दो से चार बजे तक 9807404508, 9918117798, 9335841177 पर सवाल पूछ सकते हैं। इसके साथ ही 11 मार्च को चांद देखने की अपील की गई है। चांद दिखने पर तीनो हेल्पलाइन के नम्बरों पर गवाही दे जा सकती है।

From Around the web