Video : विदाई के वक्त कुत्ते से लिपटकर रोने लगी दुल्हन, वजह जानकर हैरान रहे गये लोग

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन कार में बैठी है, वह ससुराल जा रही है। इस दौरान उसकी गोद में एक कुत्ता है और जिससे लिपटकर लड़की खूब रो रही है। किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 
viral video

Bride With Viral Video : इंसान को निर्जीव चीज से भी प्यार हो जाता है और जानवरों को तो लोग खूब प्रेम से पालते ही हैं और प्यार करते हैं। इन जानवरों से लोगों को खूब लगाव हो जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जब एक लड़की घर छोड़कर ससुराल जाने लगी तो घर के पालतू कुत्ते को पकड़कर रोने लगी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन कार में बैठी है, वह ससुराल जा रही है। इस दौरान उसकी गोद में एक कुत्ता है और जिससे लिपटकर लड़की खूब रो रही है। किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि अगर लड़की को इतना ही प्रेम तो उसे अपने साथ ले जा सकती है तो कुछ ने लिखा कि जानवरों के साथ प्रेम बेहद अद्भुत होता है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि केवल जानवरों से प्रेम करने वाले लोग ही इस दुःख को समझ सकते हैं। एक ने लिखा कि ये घोर कलयुग है मेरे भाई, यहां इंसान की कमी जानवर पूरी कर रहे हैं, क्या गले लगकर रोने के लिए कोई इंसान नहीं है? एक ने लिखा कि भाई प्यार किसी से भी हो सकता है, चाहे वो इंसान हो या जानवर लेकिन प्यार करने वाला होना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि जिन लोगों के घर में जानवर हैं, वही लोग इस वीडियो का मतलब समझ सकते हैं।

From Around the web