Video: राम रहीम का रिलीज होते ही वायरल हुआ एल्बम, ये संदेश दे रहे है बाबा

 
Gurmeet Ram Rahim

Latest Punjabi Song: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम Gurmeet Ram Rahim फिर से परोल पर फिर से बाहर आ गए हैं। जेल से बाहर आकर उन्होंने अपना नया एल्बम ’देश की जवानी’ रिलीज किया है। सोशल मीडिया पर उनका गाना भी काफी वायरल हो रहा है। यह अक्टूबर में ही रिलीज हुआ था।


डेरा प्रमुख को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई है। वह रोहतक की सुनारिया जेल में थे। 21 जनवरी को उन्हें 40 दिन की परोल दी गई है। बता दें कि गुरमीत राम रहीम Gurmeet Ram Rahim का जो गाना वायरल हो रहा है उसके संगीतकार, लेखक और गायक रहीम ही हैं। 

सजा होने के बाद राम रहीम अपनी छवि चमकाने की कोशिश में लगे हैं। इस तरह के कामों को जरिए खुद को देशभक्त दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत ने भी सोशल मीडिया पर इस लॉन्च की जानकारी दी। गुरमीत राम रहीम के नए एल्बम में डेरा के वॉलंटियर भी दिखाई दे रहे हैं। 


एल्बम में देखा जा सकता है कि राम रहीम अपनी पुरानी स्टाइल में गाड़ी पर एंट्री लेते हैं। इस एल्बम का थीम नशे पर रखा गया है। गाने के जरिए नशा छोड़ने की अपील करते नजर आते हैं। अब सवाल ये भी उठ हे हैं कि रेप और हत्या का दोषी राम रहीम आखिर जेल से बाहर आकर एल्बम कैसे बना रहा है।  यूट्यूब पर इस गाने को 70 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

From Around the web