वैलेंटाइन-डे पर प्यार के इजहार के लिए लाल रंग क्यों है जरूरी?

 
Roj

अक्सर आपने देखा भी होगा कि प्यार के इजहार के लिए अगर दिल, गुलाब, शादी के कपड़े आदि की तस्वीरें होंगी तो उसका रंग भी लाल ही रखा जाता है। शायद इसलिए कि इनकी छवियों के लाल रंग को देखकर लोग प्यार और रोमांस के बारे में सोचने लगते हैं। लेकिन सवाल यही कि आखिर लाल रंग को प्यार का रंग क्यों माना जाता है?


अब आते हैं इसके पीछे के कारणों पर। सबसे पहले बात दिल की। दिल प्यार और भावनाओं का केंद्र माना जाता है। सारी भावनाएं यहीं से उमड़ती हैं।

दिल को अक्सर लाल रंग से तस्वीरों में दिखाया जाता है। माना जाता है कि लाल रंग  इच्छा और जुनून के साथ जुड़ा होता है। लाल रंग उत्साह और ऊर्जा की भावनाओं को भी प्रेरित करता है। यही कारण है कि वेलेंटाइन डे पर प्यार का इजहार करने के लिए ये बिलकुल सही रंग है।

From Around the web