शुक्र राशि परिवर्तन से इन राशियों के जीवन में मचाएंगे हलचल, होगा खूब धन लाभ ​​​​​​​

 
Shukra Gochar 2022

Photo Credit: jynews

हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्र ग्रह 11 नवंबर 2022, शुक्रवार को ही राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शुक्र को सुख-संपदा, वैभव, ऐश्वर्य और धन आदि का कारक माना गया है। शुक्र राशि परिवर्तन कुछ राशि वालों के जीवन में बेहद शुभ प्रभाव डालेगा। जानें शुक्र राशि परिवर्तन से किन राशि वालों की खुलेगी बंद किस्मत-


धनु- धनु राशि वालों को शुक्र गोचर की अवधि में भाग्य का साथ मिलेगा। इस दौरान आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वह पूरा होगा। आय के नए साधन बनेंगे।


मकर- मकर राशि वालों के लिए यह समय काफी शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। वाहन या भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह- सिंह राशि वालों को शुक्र गोचर काल में धन लाभ की संभावना है। इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधाओं में खर्च करेंगे। व्यापारियों को मनमुताबिक मुनाफा हो सकता है।

तुला- तुला राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन अच्छा साबित होगा। इस दौरान आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। निवेश के लिए समय उत्तम रहेगा।

कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र गोचर लाभकारी साबित होगा। इस दौरान उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। करियर में आप अच्छा करेंगे।

From Around the web