गोवर्धन पूजा और भाईदूज 26 या 27 अक्टूबर को, तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन, इस शुभ मुहूर्त करें पूजा और तिलक ​​​​​​​

 
Bhai Dooj 2022

इस बार दिवाली पर सूर्यग्रहण होने की वजह के चलते गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को की जाएगी। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन 56 या 108 तरह के पकवानों का श्रीकृष्ण को भोग लगाना शुभ माना जाता है। 27 अक्टूबर को भाईदूज मनाया जायेगा।

कैसे करें गोवर्धन पूजा 

गोवर्धन पूजा कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाई जाती है। अन्नकूट को दिवाली के ठीक अगले दिन मनाते हैं। लेकिन इस साल सूर्यग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसी दिन भाईदूज का भी त्योहार मनाया जाएगा।

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त-

गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त - 06ः29AM से 08ः43 AM
अवधि - 02 घंटे 14 मिनट
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 25, 2022 को 04ः18PM बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त - अक्टूबर 26, 2022 को 02ः42 PM बजे

 भाईदूज का पर्व, जानें तिलक का शुभ मुहूर्त 

 पंचांग के अनुसार इस साल 27 अक्टूबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है।भाई दूज के मौके पर भाई को तिलक करते वक्त इस मंत्र का जाप करना चाहिए। गंगा पूजा यमुना को ,यामी पूजा यमराज को ,सुभद्रा पूजा कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई आप बड़े फूले फलें।


पंचाग के अनुसार भाई दूज का शुभ मुहूर्त 27 अक्टूबर को दोपहर 12ः14 से दोपहर 12ः45 तक भाई दूज का शुभ मुहूर्त है इस समय में।

From Around the web