Love rashifal: इन राशियों की लड़कियां होती हैं ज्यादा रोमांटिक, लड़कों के प्रति ऐसी होती हैं इनकी इच्छाएं

 
Love Compatibility

Love rashifal: ज्योतिष के आधार पर सभी राशियों का अलग-अलग स्वभाव बताया गया है। कुछ राशियां स्वभाव से धीर-गंभीर और गूढ़ होती हैं तो कुछ राशियां खिलंदड़ और उन्मुक्त स्वभाव वाली होती हैं। इसी तरह कुछ राशियों को बाकी राशियों की तुलना में ज्यादा रोमांटिक और कामुक बताया गया है। जानिए इन राशियों के बारे में

मेष राशि 
इस राशि के जातक प्रचंड ऊर्जा से भरे होते हैं। स्वभाव से ये बोल्ड और आगे बढ़ कर पहल करने वाले होते हैं। ये हर काम को पूरे पैशन और एंजॉयमेंट के साथ करते हैं। यदि रोमांस की बात करें तो इस राशि के लड़के-लड़कियां दोनों ही जबरदस्त रूप से कामुक होते हैं। सबसे बड़ी बात, ये इमोशनल नहीं होते, इसलिए इनके साथ कभी भी रोने-धोने वाली बात न करें। इनके साथ काम करते समय दूसरा भले ही थक जाएं, ये नहीं थकते। इसलिए इनके साथ सोच-समझकर दोस्ती करें।

सिंह राशि 
इस राशि के जातक भी अत्यधिक कामुक माने जाते हैं। ये अपने आपको एक्सपोज करने में और अपनी तारीफ सुनने में सबसे आगे रहते हैं। ये सरल ह्रदय होते हैं और पार्टनर की भावनाओं को बखूबी समझते हैं। इन जैसे लाइफ पार्टनर मिलना सौभाग्य की बात मानी जाती है।


कन्या राशि 
कन्या राशि वालों को सॉफ्ट हार्ट वाला माना जाता है। परन्तु यदि बात रोमांस की आ जाएं तो ये भी किसी से पीछे नहीं रहते। ये अपने पार्टनर को खुश करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। अपने पार्टनर से भी कन्या राशि वाले यही उम्मीद रखते हैं। इन्हें नए-नए एक्सपेरिमेंट्स करना खासा पसंद होता है।

वृश्चिक राशि 
ज्योतिष शास्त्र में वृश्चिक राशि को कीट योनि माना गया है। इनमें वासना बहुत ज्यादा होती है परन्तु ये जिसके साथ भी संबंध में रहते हैं, उसके साथ कभी चीटिंग नहीं करते। अपने साथी को कैसे खुश करना है, इन्हें अच्छे से पता होता है। इनके साथ रिलेशनशिप होना किसी भी व्यक्ति के लिए एक अच्छा अनुभव होता है।

From Around the web