Bhojpuri song: पवन सिंह के भोला जी के टोला भजन सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखे वीडियो

Bhojpuri song: भोजपुरी का बोल भोला जी के टोला गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
BHOLA JI KE TOLA

Bhojpuri song: भोजपुरी का बोल भोला जी के टोला गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह फैंस के दिलों पर राज करते हैं। पवन सिंह उन स्टार्स में से हैं जिनके गाने रिलीज होने के साथ ही छा जाते हैं। इन दिनों पवन सावन के महीने में एक से बढ़कर एक बोल बम गीत  लेकर आ रहे हैं। इसी बीच उनका एक नया गाना रिलीज हो गया है। इस गाने के बोल भोला जी के टोला है। ये गाना रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।


पवन सिंह का श्भोला जी के टोलाश् गाना म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चौनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में पवन भगवान शिव के दर पर जाने की अपील करते नजर आए हैं, जो श्रद्धालुओं को बेहद पसंद भी आ रहा है। गाने को महज कुछ ही समय में लाखों के व्यूज मिल चुके हैं और अब यह तेजी से वायरल भी हो रहा है।   

आपको बता दें कि पवन सिंह के साथ भोला जी के टोला गाने में  बेबी काजल नजर आ रही हैं। इस खूबसूरत गाने के गीतकार विजय चौहान हैं, जबकि संगीतकार विकास यादव हैं।  निर्देशक रवि पंडित हैं। परियोजना समन्वय ओम प्रकाश पांडे और परिकल्पना दीपक सिंह ने किया है। सहयोग विकी सिंह और अमित सिंह से मिला है। कोरियोग्राफर  विशाल गुप्ता हैं। 

आपको बता दें कि इससे पहले पवन सिंह का गाना श्काशी में शिव शंकरश् रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर खूब पसंद किया गया था। इसे खुद पवन ने अपनी आवाज दी थी। बता दें कि पवन सिंह असल जिंदगी में भगवान भोले के काफी बड़े भक्त हैं। उनका ये गाना खूब वायरल हो रहा है। 

From Around the web