Budh Nakshatra Parivartan 2024: बुध देवता की कृपा से एक हफ्ते में ये 5 राशियां हो जाएंगी मालामाल!

1 जुलाई 2024 को सुबह 08 बजकर 39 मिनट पर बुध देवता पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 9 जुलाई 2024 को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर बुध ग्रह का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश होगा।
 
rashifal

Budh Nakshatra Parivartan 2024:  वैदिक पंचांग के अनुसार, 1 जुलाई 2024 को सुबह 08 बजकर 39 मिनट पर बुध देवता पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 9 जुलाई 2024 को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर बुध ग्रह का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश होगा। ऐसे में इस दौरान पांच राशियों को धन-धान्य, यश और सुख-समृद्धि आदि सभी चीजों की प्राप्ति हो सकती है। बुध देवता की विशेष कृपा से 5 राशियों के लोग एक हफ्ते के अंदर मालामाल हो सकते हैं। चलिए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में।

मेष राशि:
धार्मिक कार्यों से जुड़ेंगे, तो समाज व घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। जो लोग विदेशी कंपनी में नौकरी करने के लिए प्रयास कर रहे हैं, जल्द ही उन्हें अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कारोबारियों की एक बड़ी डील पूरी होने से अच्छा-खासा प्रॉफिट हो सकता है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के सफल होने की पूरी संभावना है।

वृषभ राशि:
नौकरीपेशा लोग आर्थिक रूप से पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों के मामले में पूरा महीना रोमांटिक रहेगा। बिजनेसमैन की कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। नया वाहन खरीदने के लिए उत्तम समय है। जिन लोगों की शादी को करीब दो साल हो गए हैं, उनके घर किलकारी गूंज सकती है।

वृश्चिक राशि:
न्यूली मैरिड कपल को संतान की प्राप्ति हो सकती है। शाम में घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। जो लोग प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहे हैं, उन्हें विदेशी कंपनी के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। लोहे से जुड़े कारोबारियों की इनकम में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है।

सिंह राशि:
सिंह राशि के लोगों को जल्द ही शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य से मिल रहे साथ के कारण नौकरी में प्रगति होने की पूरी संभावना है। यहां तक कि विदेशी कंपनियों में काम करने का भी मौका मिल सकता है। इससे सामाजिक पद में भी बढ़ोतरी होगी। इस हफ्ते शेयर मार्केट में निवेश करेंगे, तो आने वाले कुछ ही समय में मालामाल हो सकते हैं।

कुंभ राशि:
जिन लोगों की कपड़े या खाने की दुकान है, उनकी आय में इजाफा होने की संभावना है। कारोबारियों को अकस्मात धन लाभ हो सकता है, जिससे कर्ज से छुटकारा मिल जाएगा। धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों को यश की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग लंबे समय से जॉब बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें दोपहर में खुशखबरी मिल सकती है।

From Around the web