Chandra Grahan 2023: इन शहर में इस समय दिखेगा चंद्रग्रहण, जानें

 
 Chandra Grahan 2023

 Chandra Grahan 2023: आज चंद्र ग्रहण लग रहा है चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरती है और चंद्रमा पर छाया डालती है। एक उपछाया चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के हल्के बाहरी क्षेत्र में गुजरता है, जिसे पेनम्ब्रा कहा जाता है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां पृथ्वी सूर्य की डिस्क के हिस्से को ढकती हुई प्रतीत होती है लेकिन पूरी नहीं। इसका मतलब यह है कि जब चंद्रमा पेनुम्ब्रा के भीतर होता है, तो उसे सूर्य से कम रोशनी मिलती है और वह मंद हो जाता है लेकिन फिर भी कुछ हद तक रोशन रहता है। उपच्छाया चंद्र ग्रहण नग्न आंखों से देखना संभव नहीं होता है यह दूरबीन आदि की मदद से देखा जा सकता है। 

भारत के इन शहरों में दिखेगा चंद्रग्रहण- पेनुमब्रल ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, अंटार्कटिका और अधिकांश यूरोप में देखा जा सकेगा। भारत की बात करें तो नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, वाराणसी, मथुरा, पुणे, सूरत, कानपुर, विशाखापत्तनम, पटना, ऊटी, चंडीगढ़, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा सहित देश के कई अन्य शहर इस आकाशीय घटना के गवाह बन सकेंगे।

भारत के इन शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्रग्रहण- चंद्रग्रहण आज रात यानी 5 मई को रात 10ः52 बजे अपने पीक पर होगा। यह वह समय होता है जब चंद्रमा छाया के केंद्र के सबसे करीब होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, अगर आज मौसम की स्थिति अनुकूल रहती है, तो भारत के कुछ शहरों में इस दुर्लभ घटना को देखा जा सकेगा। जानें साल 2023 का पहला चंद्रग्रहण किन शहरों के लोग देख सकेंगे।

  • नई दिल्ली: 8:44 pm (5 मई) से 1:01 सुबह (6 मई)
  • मुंबई:  रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 सुबह (6 मई)
  • गुरुग्राम: रात 8:44 बजे (5 मई) से  1:01 सुबह (6 मई)
  • हैदराबाद: रात 8:44 बजे (5 मई) से  1:01 सुबह (6 मई)
  • बेंगलुरू: रात 8:44 बजे (5 मई) से  1:01 सुबह (6 मई)
  • चेन्नई: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 सुबह (6 मई)
  • कोलकाता: रात 8:44 बजे (5 मई) से  1:01 सुबह (6 मई)
  • भोपाल: रात 8:44 बजे (5 मई)से 1:01 सुबह (6 मई)
  • चंडीगढ़: रात 8:44 बजे (5 मई) से  1:01 सुबह (6 मई)
  • पटना: रात 8:44 बजे (5 मई) से  1:01 सुबह (6 मई)
  • अहमदाबाद: रात 8:44 बजे (5 मई) से  1:01 सुबह (6 मई)
  • विशाखापट्टनम: रात 8:44 बजे (5 मई) से  1:01 सुबह (6 मई)
  • गुवाहाटी: रात 8:44 बजे (5 मई) से  1:01 सुबह (6 मई)
  • रांची: रात 8:44 बजे (5 मई) से  1:01 सुबह (6 मई)
  • इंफाल: रात 8:44 बजे (6 मई) to 1:01 सुबह (6 मई)
  • ईटानगर: रात 8:44 बजे (6 मई) to 1:01 सुबह (6 मई)

From Around the web