Rashifal : सितंबर में इन राशियों को खुब होगा धनलाभ, देखें अपना मासिक राशिफल

Daily Rashifal, Today's Rashifal

 
Rashifal

मेष 
मेष राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना शुभ फलदायी होगा। धन लाभ के अच्छे संयोग बन रहे हैं। इस संबंध में कुछ यात्राएं भी हो सकती हैं। परिवार के मामलों में सितंबर के उत्तरार्8 में अचानक से कुछ शुभ योग आपके लिए बन जाएंगे। इस माह की गई यात्राओं द्वारा भी सफलता हासिल होगी एवं मान सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में किसी ऐसे व्‍यक्ति की मदद आपको मिलेगी जो आपको काफी करीबी से जानता है। सितंबर के अंत में खट्टे मीठे अनुभव रहेंगे।

वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कई मायनों में सुखद होगा। आपसी प्रेम में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में समय अच्‍छा बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा कहे गए कटु शब्द आपकी परेशानी को बढ़ा सकते हैं। इस माह आप अपने प्रॉजेक्ट को लेकर थोड़ा सा परेशान भी रहेंगे। कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक व्यय भी इस माह अधिक रहने वाला है एवं आपको अपने निवेशों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सितंबर के अंत में जीवन में खुशियां दस्तक देंगी एवं मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन

मिथुन राशि वाले इस महीने भाग्‍यशाली रहेंगे और आपके कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। प्रॉजेक्ट सफल भी रहेंगे भले आपकी अपेक्षा से कमतर हों। यह माह आपके लिए निवेशों को करने के तौर तरीके में भी काफी बदलाव लेकर आएगा। धन आगमन के शुभ संयोग बन रहे हैं। अपनी तरफ से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है यात्राओं के लिए भी यह माह शुभ है। सितंबर के अंत में कई मामलों को आसानी से हैंडल करने में सक्षम होंगे लेकिन कुछ मामलों को पूरा करने में ढिलाई भी रहेगी।

कर्क 

कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में सितंबर का महीना शुभ है एवं धन वृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं। इस माह आपको धन वृद्धि के कई अवसर भी प्राप्त होंगे। परिवार में जश्न का माहौल रहेगा या फिर किसी वैवाहिक कार्यक्रम में बिजी रहेंगे। यात्राओं द्वारा इस माह परेशानी हो सकती हैं। इन्हें टाल दें तो बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में लिखापढ़ी के काम को ठीक से करें अन्यथा छोटी सी गलती आप पर हावी हो सकती है।

सिंह 
सिंह राशि वालों को इस माह थोड़ा सा संयम के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में फोकस रखेंगे तो उन्नति के मार्ग में आगे बढ़ते जाएंगे अन्यथा आपकी एनर्जी बेकार में व्यर्थ होगी। आर्थिक मामलों में अहं के टकराव से बचेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। किसी बुजुर्ग की बीमारी पर व्यय अधिक हो सकते हैं। सेहत की तरफ़ इस माह ख़ास ध्यान देने की आवश्यकता है। यात्राओं के दौरान आलस्य नहीं करेंगे तो यात्राओं द्वारा सफलता हासिल होगी। सितंबर के अंत में जीवन में शुभ संयोग बनते जाएंगे।

कन्या 
कन्या राशि वालों को इस माह परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा एवं जीवन में सुख समृद्धि के संयोग भी बनते जाएंगे। आप अपने परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी तरफ़ से एफर्ट करेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। आर्थिक मामलों में भी समय प्रतिकूल हो सकता है एवं इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में कष्ट बढ़ सकते हैं एवं व्यय अधिक रहेगा। इस माह यात्राओं के दौरान थोड़ा बंधन महसूस होगा एवं इन्हें अगर टाल दें तो बेहतर होगा।

तुला 
तुला राशि वालों को इस माह सुखद अनुभव प्राप्‍त होंगे। सुख समृद्धि के शुभ संयोग भी बनते जाएंगे। इस माह की गई यात्राओं द्वारा भी शुभ परिणाम सामने आएंगे एवं यात्राएं सफल रहेंगी। कार्यक्षेत्र में ठोस संयम के साथ निर्णय लेंगे तो आपके जीवन में सुकून आ सकता है अन्यथा कष्ट बढ़ सकते हैं। धन व्यय की अधिक स्थितियां इस माह रहेंगी। किसी प्रॉपर्टी में व्यय अधिक हो सकते हैं। सितंबर के आखिर में आप अपने प्रियजनों के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करना पसंद करेंगे।

वृश्चिक 
वृश्चिक राशि वालों के लिए महीना करियर और कारोबार के लिए उत्‍तम है। युवा वर्ग के सपॉर्ट द्वारा सफलता हासिल होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल रहेगा एवं धन लाभ रहेंगे। धन संबंधित निर्णय इस सप्ताह आपके पहले निवेशों के पैटर्न से अलग होंगे। इस माह अपनी सेहत की तरफ ध्यान दीजिए एवं खानपान पर विशेष ध्यान दें। यात्राओं द्वारा साधारण सफलता हासिल होगी। सितंबर के अंत में मन थोड़ा सा बेचैन रहेगा।

धनु 
धनु राशि वालों के कार्यक्षेत्र में इस महीने उन्नति होगी लेकिन आपकी अपेक्षाओं से कमतर होगी। आर्थिक व्यय इस माह अधिक रहेंगे एवं संतान पर व्यय अधिक होते नजर आ रहे हैं। इस माह यात्राओं द्वारा भी शुभ परिणाम सामने आएंगे एवं किसी बुजुर्ग की मदद से सफलता प्राप्त करेंगे। आपको थोड़ी सी मेहनत की आवश्यकता तभी समय सुकून लेकर आएगा। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। सितंबर के आखिर में आपके द्वारा की गई लगातार कोशिश आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगी।

मकर 
मकर राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में सितंबर का महीना बढ़िया है एवं धन लाभ की संभावना काफी अधिक है। किसी नए निवेश द्वारा अच्छी सफलता हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे एवं प्रॉजेक्ट समय पर पूर्ण होते जाएंगे। परिवार में सुख समृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं। सितंबर के माह में की गई यात्राएं आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएंगी एवं जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे।

कुंभ 
कुंभ राशि वालों की इस महीने तरक्‍की होगी। इस माह आपके प्रॉजेक्ट को सफल बनाने में आपकी किसी ऐसी महिला की मदद मिलेगी जिन्‍होंने मेहनत कर जीवन में एक मुक़ाम हासिल किया हो। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल है एवं धन लाभ रहेंगे। किसी बेहतर स्थान पर शिफ्ट होने का मन भी बना सकते हैं। इस माह से घर के पैटर्न में भी बदलाव देखेंगे। यात्राओं द्वारा खट्टे मीठे अनुभव होंगे। अगर खर्च अधिक होगा तो कहीं से धन आगमन भी होगा। सितंबर के आखिर में किसी यात्रा को लेकर मन बेचैन हो सकता है एवं जीवन में धीरे धीरे सुधार आएंगे।

मीन 
मीन राशि वालों की प्रफेशनल लाइफ इस महीने बेहतरीन होगी। अपने प्रॉजेक्ट की सफलता को देखकर जीवन में सुकून भी काफ़ी आएगा। आर्थिक मामलों के लिए भी शुभ संयोग बन रहे हैं एवं निवेशों द्वारा धनवृद्धि के संयोग बनते जाएंगे। यात्राओं द्वारा सफलता प्राप्त होगी लेकिन फिर भी किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। सितंबर के अंत में किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा।

From Around the web