Rashifal : मंगल-गुरु की युति से इन राशियों के लोगों को मिलेगा राजाओं जैसा सुख

अगले माह में मंगल देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

इस राजयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा।

इन दोनों ग्रहों के मिलने से परिवर्तन राजयोग का निर्माण होगा।

 
rashifal

नई दिल्ली। अगले माह में मंगल देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। धनु राशि का स्वामित्व गुरु ग्रह को प्राप्त है। लेकिन उससे पहले मंगल देव मकर राशि के 12 वें भाव में गोचर करेंगे और गुरु ग्रह मकर राशि में चौथे भाव में उलटी अवस्था में घूमेंगे। इन दोनों ग्रहों के मिलने से परिवर्तन राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा।

कर्क राशि


मंगल और गुरु की युति से बने परिवर्तन राजयोग का प्रभाव कर्क राशि वाले लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। इस राजयोग के बनने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जो लोग कारोबार से संबंध में कोई योजना बना रहे हैं उन्हें उस योजना में सफलता मिलेगी। साथ ही भौतिक सुख में भी विस्तार होगा। खर्चे बढ़ सकते हैं। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जिससे मन अधिक प्रसन्न रहेगा।

इन राशियों को सूर्य देव दिलाएंगे जमकर धनलाभ, जानें


कन्या राशि


कन्या राशि वाले लोगों के लिए परिवर्तन योग बेहद खास और शुभ रहने वाला है। जो लोग कारोबारी हैं उनके लिए राजयोग अच्छा खासा धन लाभ दिला सकता है। वहीं जो लोग कारोबार करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए बहुत ही शुभ योग हैं। इस राजयोग में किसी भी प्रकार के कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। साथ ही मुनाफा भी हो सकता है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें और अधिक जिम्मेदारी मिल सकती है।

मकर राशि


मंगल और गुरु ग्रह की युति से बने परिवर्तन राजयोग से मकर राशि वाले लोगों को धन लाभ हो सकता है। कारोबार में धन कमाने के लिए कई सारे मौके मिलेंगे। साथ ही समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा मिलेगी। भौतिक सुखों में विस्तार होगा। मन में आत्मविश्वास बढ़ेगा।

From Around the web