Ramadan 2023 : जानिए इस बार कब होगा सबसे लंबा रोजा

Ramadan 2023: माह-ए-रमजान 23 या 24 मार्च को शुरू होगा। 31 साल बाद मार्च में रमजान आ रहा है।
 
Ramadan 2023

मुबारक हुसैन। रमजान तरावीह की तैयारी शुरू हो चुकी है क्योकि माह-ए-रमजान 23 या 24 मार्च को शुरू होगा। 31 साल बाद मार्च में रमजान आ रहा है। आखिरी रोजा सबसे लंबा 14 घंटे 34 मिनट का होगा। इसमें चार बजकर 19 मिनट पर सहरी खत्म, छह बजकर 53 मिनट पर इफ्तार होगा। पहला रोजा 13 घंटे 38 मिनट का होगा। 18 रोजे 14 घंटे से ज्यादा के होंगे।


शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में रमजान, तरावीह की तैयारी शुरू हो गई है। मस्जिदों में माह-ए-रमजान का टाइम टेबल बांटा जा रहा है। सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। सय्यद शमशाद मियां सज्जादा नशीन आस्ताना ऐ इबादिया मदाला शरीफ का कहना है कि मार्च में 31 साल बाद रमजान आ रहा है। रमजान हर साल 10 दिन पहले आता है। रमजान अगले कुछ सालों में सर्दी में आ जाएंगे। 

रहमत-बरकत का महीना रमजान


वली अहद सय्यद अहमद मियां मदाला शरीफ के मुताबिक दिन में अकीदतमंद रोजा रखेंगे, रात को तरावीह पढेंगे। पहला अशरा रहमत, दूसरा मगफिरत और तीसरा जहन्नम से आजादी का है। यह महीना खैर, रहमत और बरकत का है। जहन्नम के दरवाजे बंद कर इसमें रहमत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। इबादत का सत्तर गुना सवाब मिलता है।

मार्च आखिर, अप्रैल के शुरू में प्रदेश में तापमान 32 से 38 डिग्री तक जाएगा। रोजेदारों की 14 घंटे के रोजे में परीक्षा होगी। रोजा जितनी शिद्दत के साथ रखा जाता है, अल्लाह उतना ज्यादा ईनाम देते हैं।

From Around the web