शनि चलेंगे उल्टी चाल, 5 राशि वाले लोगों को मिलेगा कारोबार में लाभ

शनि देव के वक्री होने के बाद करीब 139 दिन तक इसी अवस्था में रहेंगे। यानी शनि देव 15 नवंबर को शाम 7 बजकर 51 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे। शनि देव के वक्री होने से कुछ राशियों को खूब लाभ हो सकता है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं जिन्हें लाभ ही लाभ मिलने वाला है।
 
 Shani Gochar

Shani Vakri 2024: शनि देव आज से लगभग डेढ़ महीने बाद यानी 30 जून को 12 बजकर 25 मिनट पर वक्री होंगे। शनि देव के वक्री होने के बाद करीब 139 दिन तक इसी अवस्था में रहेंगे। यानी शनि देव 15 नवंबर को शाम 7 बजकर 51 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे। शनि देव के वक्री होने से कुछ राशियों को खूब लाभ हो सकता है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं जिन्हें लाभ ही लाभ मिलने वाला है।

मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए शनि का वक्री बहुत ही शुभ साबित होगा। क्योंकि शनि देव मेष राशि के दसवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी है। साथ ही ग्यारहवें भाव में वक्री भी करेंगे। ऐसे में मेष राशि वाले लोगों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी आय में वृद्धि होने की संभावना है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शनि का वक्री अवस्था में गोचर बहुत ही लाभदायक साबित हो सकता है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को बहुत जल्द खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही पदोन्नति भी हो सकती है। आय में वृद्धि होने की संभावना है। सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी। संतान पक्ष से शुभ संदेश मिलेगा। करियर में कामयाबी मिल सकती है।

तुला राशि
शनि का वक्री तुला राशि वाले लोगों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि तुला राशि में शनि देव धन के भाव में वक्री करेंगे। ऐसे में तुला राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल जाएगी। धन कमाने के नए-नए मौके मिलेंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवन खुशहाल बीतेगा।

मकर राशि
मकर राशि वाले लोगों के पहले और दूसरे भाव के स्वामी शनि देव हैं। ऐसे में शनि देव मकर राशि के दूसरे भाव में वक्री करेंगे। इस दौरान मकर राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुपये-पैसों से जुड़ी समस्याएं समाप्ति हो जाएंगी। फालतू के खर्च से मुक्ति मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। शनि देव की कृपा से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी।

कुंभ राशि
शनि देव कुंभ राशि के पहले भाव के स्वामी हैं और शनि देव कुंभ राशि में पहले भाव में ही वक्री करेंगे। ऐसे में कुंभ राशि वाले लोगों को अपार धन लाभ हो सकता है। साथ ही जीवन में चल रही सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। कार्य के सिलसिले से दूर ही यात्रा करनी पड़ेगी। यह यात्रा कारोबार के लिए फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। किसी भी कार्य में जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

From Around the web