Gadar 2 का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड, जानें इस बार की कहानी? ​​​​​​​

 
Gadar 2 First Look

Gadar 2 First Look: सोशल मीडिया पर Gadar 2 से सनी देओल का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। जहां गदर एक प्रेम कथा में सनी देओल हैंडपंप उखाड़ते दिखे, इस बार Gadar 2  में वह बैलगाड़ी का पहिया उठाकर दुश्मनों को धूल चटाते नजर आ रहे हैं। 

 Gadar 2 की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 2023 में ही रिलीज होगी, लेकिन इसकी फाइनल डेट अभी तक रिवील नहीं की गई है। ऐसे में फैंस बेसब्र हुए जा रहे हैं। इसी बेसब्री के बीच अब मेकर्स ने श्गदर 2श् से सनी देओल की पहली झलक दिखा दी है। गदर 2 साल 2001 में आई इसी नाम की फिल्म का सीक्वल है। गदरश् में जहां सनी देओल हैंडपंप उखाड़ते नजर आए, वहीं गदर 2 में इस बार वह बैलगाड़ी का पहिया हवा में लहराते नजर आ रहे हैं।

जी स्टूडियोज ने हाल ही एक छोटा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने 2023 में रिलीज होने वाली अपनी फिल्मों के नामों की झलक दिखाई। इन्हीं में से एक नाम ळंकंत 2 भी था। भले ही श्गदर 2श् की झलक छोटी सी थी, लेकिन उसमे फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फैंस सनी देओल को तारा सिंह के अवतार में देख खुशी से पागल हो गए।


श्गदर 2श् की छोटी सी झलक में सनी देओल, तारा सिंह बनकर बैलगाड़ी का पहिया हाथ में उठाए दुश्मनों से लड़ते नजर आ रहे हैं। जैसे ही यह फर्स्ट लुक सामने आया, फैंस ने सोशल मीडिया पर रुळंकंत2 ट्रेंड करना शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा, श्सनी पाजी का जलवा वापसी कर रहा है।श् एक अन्य फैन का कमेंट था, श्वाह, तारा सिंह वापस आ गया। गदर 2 का फर्स्ट लुक।श्


जानें Gadar 2 की कहानी?
बताया जा रहा है कि Gadar 2  में तारा सिंह और सकीना के साथ उनके बेटे जीते की कहानी दिखाई जाएगी। पहले पार्ट में तारा सिंह, पत्नी सकीना को लाने बॉर्डर पार पाकिस्तान जा पहुंचा था, लेकिन अब दूसरे पार्ट की कहानी इसके आगे से शुरू होगी। गदर 2 को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा गौरव चोपड़ा, उत्कर्ष शर्मा और लव सिन्हा नजर आएंगे। उत्कर्ष शर्मा वही हैं, जिन्होंने गदररू एक प्रेम कथा में जीते का रोल किया था। लेकिन सीक्वल में वह बड़े हो गए हैं। गदर 2 की ज्यादातर शूटिंग लखनऊ में हुई। लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज को ही पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय दिखाकर यहां पाकिस्तान का झंडा फहराया गया था।

From Around the web