Bhojpuri Hit Song Video : रोमांटिक हुई आम्रपाली दूबे, बाहों से लिपट कर खूब लुटाया प्यार
Bhojpuri Hit Song Video : भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे अपनी कातिल अदाओं और खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है। भोजपुरी फिल्मों और गानों में आपने अक्सर उन्हें दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ रोमांस करते हुए देखा होगा।
इन दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद भी करते है। लेकिन आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए है। इसमें वह निरहुआ के साथ नहीं बल्कि किसी और की बाहों में झूमती हुई नजर आ रही है।
साल 2021 में रिलीज फिल्म 'शुभ विवाह' के गाने 'लव के लिए बॉयफ्रेंड चाहिए' में Bhojpuri Hit Song Video आम्रपाली दुबे के साथ प्रमोद प्रेमी यादव हैं। फिल्म में प्रमोद प्रेमी ही आम्रपाली के सईया जी बने हैं।
इस गाने को प्रमोद प्रेमी यादव ने ही प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। गाने में आम्रपाली चीख-चीख कर कहती हैं, 'लव के लिए बॉयफ्रेंड चाहिए, लव के लिए। कच्चा नहीं पूरा ट्रेंड चाहिए, लव के लिए।'