Bhojpuri Song : अक्षरा सिंह का गाना देखकर मदहोश हुए फैंस

अक्षरा के इस नए गाने को सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स को अपने इशारों पर नचाने वाले मुद्दसर खान ने कोरियोग्राफ किया है। इस गाने को जहां अक्षरा सिंह ने अकेले ही गाया है, वहीं इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं, जबकि म्‍यूजिक तैयार किया है विशाल सिंह ने।
 
akshara-singhs

Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी खूबसूरती और गायिकी से करोड़ों दिलों को जीत लिया है। अक्षरा सिंह का नया गाना 'अदा कातिलाना'सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा  है। इस गाने को कुछ ही घंटों में 40 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।


इस गाने के टाइटल के अनुरूप ही अक्षरा सिंह म्‍यूजिक वीडियो में कातिलाना अदाओं से फैंस को घायल करती नजर आ रही हैं। अक्षरा के इस नए गाने को सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स को अपने इशारों पर नचाने वाले मुद्दसर खान ने कोरियोग्राफ किया है। इस गाने को जहां अक्षरा सिंह ने अकेले ही गाया है, वहीं इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं, जबकि म्‍यूजिक तैयार किया है विशाल सिंह ने।


अपने नए गाने 'अदा कातिलाना' के बारे में बात करते हुए अक्षरा सिंह कहती हैं, 'यह गाना लोगों को झूमने पर मजबूर कर देगा। गाना मदमस्त कर देने वाला है। इसकी मेकिंग में हमने खूब एन्जॉय किया। उम्मीद है भोजपुरी के दर्शकों को भी यह गाना खूब पसंद आएगा।'


अक्षरा सिंह आगे कहती हैं, 'इस गाने में ना तो अश्लीलता है और ना फूहड़पन। यह गाना बड़े स्केल पर बनाया गया है और मुद्दसर खान के साथ काम करना हर बार मेरे लिए अलग एहसास सा होता है। 

From Around the web