ईद के मौके पर सलमान खान के घर के बाहर हुआ लाठीचार्ज, जाने क्या थी वजह


Salman Khan News  :सोशल मीडिया पर इस भयानक मंजर के वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं। मुंबई पुलिस लोगों पर डंडे चला रही है और लोग खुद को बचाने के लिए भगदड़ मचा रहे हैं और इस दौरान जमीन पर कई गिरते-पड़ते भी नजर आ रहे हैं।

 
Salman Khan Galaxy Apartment

Salman Khan News  : सलमान खान से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक्टर के घर के बाहर अचानक से सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात हो गई है और गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर जमकर लाठीचार्ज किया जा रहा है। इस लाठीचार्ज में बच्चों से लेकर महिलाओं और युवाओं तक कोई भी पुलिस से नहीं बच पा रहा है। मुंबई पुलिस अब सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा का ख्याल रखते हुए लोगों पर डंडे बरसाने पर मजबूर हो गई है।


सोशल मीडिया पर इस भयानक मंजर के वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं। मुंबई पुलिस लोगों पर डंडे चला रही है और लोग खुद को बचाने के लिए भगदड़ मचा रहे हैं और इस दौरान जमीन पर कई गिरते-पड़ते भी नजर आ रहे हैं।

इतना ही नहीं कुछ लोग तो गिरे हुए लोगों पर रोंदते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। लेकिन ये सब क्यों हो रहा है? अचानक भाईजान के घर के बाहर मुंबई पुलिस क्यों आई है और वो लोगों पर लाठीचार्ज क्यों कर रही है? इतनी भीड़ जमा होने का क्या कारण है? चलिए इस सब सवालों के जवाब भी आपको दे ही देते हैं।


दरअसल, मामला ये है कि आज ईद के मौके पर सलमान खान के फैंस उनके घर के बाहर इकट्ठा हो गए हैं। सभी को यही उम्मीद थी कि दबंग खान अपने घर की बालकनी में आकर फैंस को दर्शन देंगे। लेकिन इस उम्मीद से 1-2 नहीं बल्कि हजारों फैंस वहां पहुंच गए। भीड़ इकट्ठी हुई तो बवाल भी मच गया। इन फैंस पर काबू पाने के लिए मजबूरन पुलिस को डंडा उठाना पड़ा और सामने आए सभी लोगों पर चलाना भी पड़ा। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबतोड़ वायरल हो रहा है।

From Around the web