साल के लास्ट महीने में आ रहा है मनोरजंन का खजाना कई फिल्में और शो होंगे रिलीज

मुंबई : दिसंबर का महीना काफी खास रहने वाला है। क्रिसमस और नए साल की तैयारियों के बीच नई फिल्मों और शोज के जरिए फुल एंटरटेनमेंट होगा। इन्हें आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे। शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म ने एक प्रोमो वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। वीडियो में वरुण धवन सभी शोज के बारे में बताते हैं।
 
ott

मुंबई : दिसंबर का महीना काफी खास रहने वाला है। क्रिसमस और नए साल की तैयारियों के बीच नई फिल्मों और शोज के जरिए फुल एंटरटेनमेंट होगा। इन्हें आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे। शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म ने एक प्रोमो वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। वीडियो में वरुण धवन सभी शोज के बारे में बताते हैं। दिसंबर 2023 में प्राइम वीडियो कुल 15 शोज और फिल्में ला रहा है। तो घर बैठे इस पूरे महीने एंजॉय करने के लिए तैयार हो जाइए।


नए शोज की लिस्ट पर एक नजर डालें:


1.धूता (Dhootha)


वेब सीरीज में नागा चैतन्य, पार्वती, प्राची देसाई और प्रिया भवानी शंकर हैं। यह सीरीज तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में 1 दिसंबर से देखने के लिए उपलब्ध है। 

2.गरुदान


मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म गरुदान सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन के बाद इस महीने अमेजन प्रइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसके  मुख्य कलाकारों में सुरेश गोपी और बिजू मेनन हैं।

3.मस्त में रहने का


जैकी श्रॉफ, नीना गुप्ता, अभिषेक चौहान, मोनिका पंवार और राखी सावंत फिल्म में मुख्य रोल में हैं। इसका निर्देशन विजय मौर्या ने किया है

4.जाकिर खान- मन पसंद


स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान का स्पेशल एक्ट मन पसंद इसी महीने देख सकेंगे।

5.आई एम मैच्योर सीजन 3 (ImMATURE S3)


रोमांटिक कॉमेडी वेब सीरीज का तीसरा सीजन आने वाला है। न्यू एज रोमांटिक कॉमेडी देखना चाहते हैं तो इस सीरीज को देख सकते हैं।


6.मिशन स्टार्ट अब


शो में 10 स्टार्ट अप्स अगला यूनिकॉर्न बनने के लिए मुकाबला करेंगे जिससे लाखों निवेशकों को प्रेरित कर सकें।

7.फ्लेम्स सीजन 4


इस वेब सीरीज की कहानी टीएनएज लव स्टोरी पर है। आईएमडीबी पर शो को 8.9 की रेटिंग मिली है।

8. ड्राई डे अमेजन प्राइम वीडियो की यह ओरिजनल फिल्म है। 

9.वेडिंग.कॉनन (Wedding.con) एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है। 

10. कैंडी  केन (अंग्रेजी)
11. मेरी लिटिल बैटमैन(अंग्रेजी)
12. रिचर सीजन 2 (अंग्रेजी)
13. माई मैन इस क्यूपिड (कोरियन)
14. सिल्वर एंड बुक ऑफ  ड्रीम्स (जर्मन)
15. डेथ गेम पार्ट 1 (कोरियन)

From Around the web