munawar faruqui : बिग बॉस विजेता मुनव्वर फारूकी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानें क्या लगे आरोप

मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच (सोशल सर्विस ब्रांच) ने एक होटल, जिसमें हुक्का बार भी चलता था उसमें रेड की, जहां श्बिग बॉस 17श् के विजेता मुनव्वर फारूकी समेत कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया गया और मामला दर्ज किया गया है।
 
faruqui-ankita

पुलिस ने बीती रात मुंबई के फोर्ट इलाके में स्तिथ सबालन होटल पर रेड की।

रेड के दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया, जिसमें तंबाकू, गुटके और हूक्के से जुड़े प्रोडक्ट बरामद किए गए।

मुंबई। बिग बॉस 17 विजेता मुनव्वर फारूकी munawar faruqui को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया। मुंबई के हुक्का पार्लर में अवैध सामाग्री का सेवन करते हुए मुनव्वर फारूकी को पकड़ा गया है। दक्षिण मुंबई के हुक्का पार्लर में ये बड़ी कार्रवाई की गई है।


बीते मंगलवार को देर रात मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच (सोशल सर्विस ब्रांच) ने एक होटल, जिसमें हुक्का बार भी चलता था उसमें रेड की, जहां श्बिग बॉस 17श् के विजेता मुनव्वर फारूकी समेत कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया गया और मामला दर्ज किया गया है। हालांकि यह बेलेबल ऑफेंस (जमानती अपराध) था, इसलिए पुलिस ने नोटिस देकर मुनव्वर फारूकी को जाने दिया। फिलहाल डत्। पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

महाराष्ट्र में हुक्का पार्लर पर है प्रतिबंध


 पुलिस ने बीती रात मुंबई के फोर्ट इलाके में स्तिथ सबालन होटल पर रेड की। रेड के दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया, जिसमें तंबाकू, गुटके और हूक्के से जुड़े प्रोडक्ट बरामद किए गए। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में हुक्का पार्लर पर प्रतिबंध है, लेकिन कई जगहों पर अभी भी हुक्का पार्लर धड़ल्ले से चलते हैं। पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि होटल में तंबाकू प्रोडक्ट्स के साथ हुक्का पार्लर चलाया जा रहा है। 

मुनव्वर का विवादों से नाता


बता दें, हाल में ही मुनव्वर फारूकी ने श्बिग बॉस 17श् विजेता का खिताब अपने नाम किया। मुनव्वर फारूकी काफी वक्त से विवादों में बने रहे हैं। उन्होंने स्टैंड अप कॉमेडी के दौरान माता सीता को लेकर विवादित टिप्पणी भी की थी, जिसके बाद उन पर कार्रवाई हुई और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इसके बाद उनकी पर्सनल लाइफ लाइमलाइट में आई और श्लॉकअपश् शो में अंजलि अरोड़ा के साथ लव एंगल बनाने के बाद सामने आया कि उनकी एक पत्नी और एक बच्चा भी है।

Video :- सोफिया अंसारी होली के रंगों में रंगी, वीडियो देख लोगों ने किया ट्रोल

श्बिग बॉसश् में आने के बाद एक और खुलासा हुआ कि मुनव्वर एक साथ 3 लड़कियों को डेट कर रहे थे और दो को शादी के लिए रिश्ता भी भेजा था। उन्होंने ये बात खुद स्वीकार भी की। बिग बॉस 17 से पहले मुनव्वर लॉकअप भी जीत चुके हें, जिसे कंगना रनौत होस्ट किया करती थीं। 

From Around the web