मुनव्वर फारूकी की दूसरी बेगम संग तस्वीरें, दोनों की पहले भी हुई है शादी

सामने आई तस्वीरों में दोनों एक साथ खड़े दिख रहे हैं। लेवेंडर आउटफिट में महजबीन कोटवाला और व्हाइट शर्ट में मुनव्वर नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों सामने रखे केक को भी काटते दिख रहे हैं। दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही हैं।
 
munawar-faruqui

मुंबई। इन तस्वीरों में मुनव्वर फारूकी पहली बार अपनी दूसरी बेगनम के साथ नजर आए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों साथ में डोंगरी पहुंचे थे और वहां दोनों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। दरअसल मुनव्वर का बचपन और फेमस होने से पहले का वक्त डोंगरी में ही गुजरा है और वो अपनी हर नई शुरुआत वहीं से करते हैं। इसके साथ ही डोंगरी वासियों से हर खुशी साझा भी करते हैं। यही वजह रही कि वो अपनी दूसरी पत्नी महजबीन कोटवाला को लेकर पहुंचे। 


सामने आई तस्वीरों में दोनों एक साथ खड़े दिख रहे हैं। लेवेंडर आउटफिट में महजबीन कोटवाला और व्हाइट शर्ट में मुनव्वर नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों सामने रखे केक को भी काटते दिख रहे हैं। दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही हैं। दोनों को पहली बार साथ देखने के बाद फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं और इस नई नवेली खूबसूरत जोड़ी की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। एक फैन ने इस जोड़ी को माशाअल्लाह बताया है। वहीं एक और फैन ने दोनों के लिए दुआएं की हैं। वहीं एक फैन का कहना है कि साथ में दोनों परफेक्ट लग रहे हैं। वहीं ट्रोल करने वालों की भी कमी नहीं है। लोग दोनों की पास्ट लाइफ और मुनव्वर के कई अफेयर्स की भी चर्चा कर रहे हैं। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। 


कौन हैं मुनव्वर की नई पत्नी


बता दें, महजबीन कोटवाला और मुनव्वर फारूकी की शादी में उनके खास दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। मुनव्वर फारूकी की तमाम डेटिंग रूमर्स के बीच ही शादी की खबरों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर उनकी नई पत्नी कौन हैं? भले ही मुनव्वर फारूकी के पिछले अफेयर एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर्स से रहे हों, लेकिन उन्होंने दूसरी शादी किसी एक्ट्रेस या सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर से नहीं की है। उनकी शादी एक मेकअप आर्टिस्ट से हुई है। मुनव्वर फारूकी ने दूसरी बीवी महजबीन कोटवाला इंडस्ट्री की जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट हैं। महजबीन कोटवाला का ज्यादा वक्त काम के सिलसिले में मुंबई और दुबई में बीतता है। 

दोनों की पहले भी हुई है शादी


मुनव्वर फारूकी का पहली शादी से एक बेटा है। वहीं महजबीन कोटवाला की भी ये दूसरी शादी है। उनकी भी एक बेटी है। महजबीन कोटवाला ने धनश्री चहल से लेकर डेल स्टेन जैसे नामी सितारों का मेकअप किया है। वो आर माधवन का भी मेकअप कर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि महजबीन कोटवाला और मुनव्वर फारूकी की मुलाकात काम के दौरान ही हुई थी। दोनों ही प्यार में पड़ गए और शादी कर ली। दोनों को मिलाने वाला कोई और नहीं बल्कि मुनव्वर की गाने में को-स्टार हिना खान थीं। दोनों की शादी में शामिल होने भी हिना खान पहुंची थीं।

From Around the web