Sunny Leone Video : सनी लियोनी और पवन सिंह की वीडियो ने बनाया रिकॉर्ड जमकर मिल रहे है लाइक

 
Pawan Singh-Sunny Leone

Sunny Leone Video : तेरी लाल चुनरिया’ इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। आलम से है कि इस गाने ने रिलीज के कुछ ही महीने में कई मिलियन व्यूज क्रॉस कर लिए हैं। जाहिर है कि पवन सिंह का गाना ‘तेरी लाल चुनरिया’ इसी साल यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसमें उन्हें बॉलीवुड की बार्बी डॉल सनी लियोनी के साथ ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है।

पवन सिंह के गाने ‘तेरी लाल चुनरिया’ में सनी लियोनी लाल रंग की चुनरिया हाथ में लेकर जबरदस्त डांस कर रही हैं। गाने में एक्ट्रेस ने सफेद रंग का घाघरा चोली पहन रखा है, जबकि लाल रंग की चुनर लेकर वो पवन सिंह के साथ ठुमके लगा रही हैं। एक सीन में दोनों को बाथटब में रोमांस करते हुए भी देखा जा सकता है। अब ये गाना इंटरनेट पर कहर ढा रहा है।


‘तेरी लाल चुनरिया’ गाने को 5 जनवरी , 2024 को यूट्यूब के DRJ रिकॉर्ड्स चैनल पर रिलीज किया गया था। पवन सिंह ने अपने जन्मदिन पर इस गाने को रिलीज करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया था। इस गाने को आवाज पवन सिंह और ज्योतिका ने दी है, जबकि इसके लिरिक्स रश्मि विराज ने लिखे हैं। वहीं गाने को कंपोज म्यूजिक कंपोजर जावेद मोहसिन ने किया है। इस गाने में पवन और सनी लियोनी की जोड़ी फैंस को भी खूब रास आई।
 

From Around the web