हरियाणा सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायकों को देगी 1111 रूपये का शगुन
चंडीगढ। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के लिए बड़ी घोषणा कर दी है।
Updated: Updated: Aug 15, 2024, 19:49 IST

Photo Credit:
चंडीगढ। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के लिए बड़ी घोषणा कर दी है। सीएम सैनी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को रक्षाबंधन के त्योहार पर बड़ा तोहफा देने का ऐलान कर दिया है।
सीएम सैनी रक्षाबंधन पर आंगनवाड़ी-कार्यकर्ता-सहायकों को शगुन देने वाले हैं। मुख्यमंत्री रक्षाबंधन पर 1111 रुपये का शगुन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को देंगे। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास कल्याण आदेश जारी कर दिए हैं।