बजट में टैक्स स्लैब से लेकर महिला और किसान तक के लिये जानें क्या-क्या किये ऐलान, जानें

Budget Session Live :संसद का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो गया है। आज गुरुवार 1 फरवरी 20204 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अंतरिम बजट पेश कर दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव के कारण ये अंतरिम बजट है। चुनाव के बाद पूर्ण बजट पेश होगा।  ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट है।
 
Budget 2023

Budget Session Live:संसद का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो गया है। आज गुरुवार 1 फरवरी 20204 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अंतरिम बजट पेश कर दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव के कारण ये अंतरिम बजट है। चुनाव के बाद पूर्ण बजट पेश होगा।  ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट है।

जनसंख्या की चुनौतियों पर विचार होगा- वित्त मंत्री


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में कहा कि बढ़ती जनसंख्या की चुनौतियों पर विचार करने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा।

अन्य शहरों में होगा मेट्रो रेल का विस्तार


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि टूरिज्म के लिए राज्यों को ब्याज मुक्त लोन मिलेगा। मेट्रो रेल का विस्तार अन्य शहरों में किया जाएगा।


सालों पुराने टैक्स विवाद के मामले वापस लिए जाएंगे- वित्त मंत्री


वित्त मंत्री ने कहा कि सालों पुराने टैक्स विवाद के मामले वापस लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कुछ मामले तो साल 1960-70 के भी हैं। टैक्स मामले वापस लेने से 1 करोड़ टैक्सपेयर्स को फायदा मिलेगा।


2014 के मुकाबले अर्थव्यवस्था काफी बेहतर स्थिति में


वित्त मंत्री ने कहा कि2014 में हमारी सरकार आने के बाद अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी थी। सरकार ने निवेश समेत सभी लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल किया है। अर्थव्यस्था सर्वांगिन विकास के साथ आगे बढ़ रही है। 


जनता को टैक्स से अभी राहत नहीं मिलेगी


वित्त मंत्री ने कहा कि डायरेक्ट टैक्स और इनडायरेक्ट टैक्स की दरों में अभी कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। यहा पहले की तरह ही रहेंगी। 


जीएसटी की वजह से इंडस्ट्री का कंप्लांयस घटा


वित्त मंत्री ने कहा है कि जीएसटी की वजह से इंडस्ट्री का कंप्लांयस घटा है। सरकार बजार से उधारी घटाएगी।


अभी 7 लाख तक की आय के लिए कोई टैक्स नहीं


उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पहले के मुकाबले कर दरों में काफी कटौती की है। अब 7 लाख तक की आय के लिए कोई टैक्स नहीं है। 

डीप टेक टेक्नोलॉजी के लिए नई स्कीम


रक्षा सेक्टर की जरूरतों को देखते हुए डीप टेक टेक्नोलॉजी के लिए नई स्कीम लाई जाएगी: वित्त मंत्री

राजकोषिय घाटा जीडीपी का 5.8 फीसदी- वित्त मंत्री


बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि राजकोषिय घाटा जीडीपी 5.8 फीसदी, जो बजट अनुमान की तुलना में बेहतर है। 2024 -25 में राजकोषिय घाटा 5.1 रहने की उम्मीद है। आगे जाकर 2026 में हम इसे 4.5 फीसदी से नीचे ले आएगें।


वर्ष 2014 से पहले की हर चुनौती से उभर गए- वित्त मंत्री


वर्ष 2014 से पहले की हर चुनौती से उभर गए हैं। ये सभी हमारी सरकार की सही नीतियों के कारण हुआ है। जुलाई में सरकार विकसित भारत का रोडमैप तय करेगी। 


सरकार पर्यटन को बढ़ावा देगी- वित्त मंत्री


वित्त मंत्री ने कहा कि आध्यात्मिक पर्यटन के प्रति आकर्षण तेजी से बढ़ा। सरकार आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी। इसके अलावा भारत के लक्षद्वीप समेत समूचे देश में विकास किया जाएगा। इससे पर्यटन भी बढ़ेंगा और रोजगार का भी सृजन होगा।

 
सतत विकास को सुविधाजनक बनाएंगे


वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार आर्थिक दृष्टिकोण अपनाएगी जो सतत विकास को सुविधाजनक बनाएगा और उत्पादकता में सुधार लाएगा।  

एविएशन सेक्टर का कायापलट हुआ- वित्त मंत्री


वित्त मंत्री ने कहा कि एविएशन सेक्टर का बीते 10 साल में कायापलट किया गया है। उड़ान योजना के तहत 100 नए एयरक्राफ्ट लिए जा रहे हैं। 517 नए एयर रूट बनाए जा रहे हैं। 


ई-बस को ट्रांसपोर्ट सिस्टम में जगह मिलेगी


वित्त मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम को बढ़वा देगी सरकार। ई—बस को ट्रांसपोर्ट सिस्टम में जगह मिलेगी।

सरकार ने 11.1 लाख करोड़ कैपेक्स का ऐलान किया


इंफ्रा पर 11.1 फीसदी ज्यादा खर्च किया जाएगा। सरकार ने 11.1 लाख करोड़ कैपेक्स का ऐलान किया। एनर्जी, मिनरल और सीमेंट के लिए 3 नए रेलवे कॉरिडोर बनेंगे।


40 हजार रेलगाड़ी डिब्बों को वंदे भारत में बदला जाएगा


वित्त मंत्री ने कहा कि रेल यात्रियों की सुविधा के लिए 40 हजार रेलगाड़ी डिब्बों को वंदे भारत की तर्ज पर बदला जाएगा। आर्थिक गलियारा बनाने से ट्रेनों के परिचालन में सुधार भी आएगा। 


बढ़ाया गया लखपति दीदी योजना का दायरा


वित्त मंत्री ने कहा कि देश की 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। ये अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं। इन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही लखपति दीदी योजना के दायरे का लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ किया गया है। 


मछलीपालन को बढ़ावा मिलेगा- वित्त मंत्री


सी फूड का निर्यात दोगुना हुआ है। जल कृषि उत्पादकता को 3 टन से 5 टन किया जाएगा। रोजगार के 55 लाख अवसरों का सृजन किया जाएगा। 


तिलहन फसलों को बढ़ावा देगी सरकार- वित्त मंत्री


नैनो यूरिया के बाद अब नैनो डीएपी का प्रयोग भी शुरू किया जाएगा। सरसों, सोयाबीन, मूंगफली आदि के फसलों में अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें बाजार मूल्य में भी बढ़ोतरी होगी। सरकार 5 एक्वा पार्क खोलेगी।

 
सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन कराएगी सरकार- वित्त मंत्री


बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि मिशन सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण को सरकार बढ़ावा देगी। 9 से 14 साल की लड़कियों को मुफ्त में टीका दिया जाएगा। 

 
एक करोड़ घरों को 300 यूनिट सोलर बिजली फ्री- वित्त मंत्री


वित्त मंत्री ने कहा कि देश के एक करोड़ घरों की छत पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। लोगों को 00 यूनिट सोलर बिजली फ्री में मिलेगी। 


3 करोड़ घर बने, अभी 2 करोड़ और बनाएंगे


वित्तन मंत्री ने कहा है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पीएम अवास योजना ग्रामीण के तहत 3 करोड़ बनाए गए। इस योजना के तहत अगले 5 साल में 2 करोड़ और अधिक घर बनाएंगे।


हमने महंगाई को अधिक बढ़ने नहीं दिया- वित्त मंत्री
वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भी सरकार ने महंगाई को अधिक बढ़ने नहीं दिया। टैक्स रिफॉर्म से टैक्स का दायरा बढ़ा। ग्रामीण इलाकों में 70 फीसदी मकान महिलाओं को दिए गए।


 

From Around the web