Heat Wave Alert: इन जिलों में लू बढ़ाएगी परेशानी, जानें अपने शहर का हाल

पूर्वोत्तर-उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में मई में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, गुजरात में मई में पांच से आठ अतिरिक्त दिन लू चलने का अनुमान है।
 
mosam

नई दिल्ली :  भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि आईएमडी के मुताबिक, पूर्वोत्तर-उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में मई में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, गुजरात में मई में पांच से आठ अतिरिक्त दिन लू चलने का अनुमान है।


तम तापमान (22 डिग्री सेल्सियस) 1901 के बाद से सबसे अधिक था। इस दौरान तूफान की आवृत्ति औसत से कम रही। इस वजह से पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में तापमान अपेक्षाकृत अधिक था।
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अप्रैल में औसत अधिकतम तापमान (31 डिग्री सेल्सियस) 1901 के बाद दूसरी बार सबसे अधिक रहा।

आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 1980 के दशक से सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान लगातार जारी है। ओडिशा में 2016 के बाद से इस अप्रैल में सबसे लंबे समय तक (16 दिन) लू चली।

From Around the web