बदायूं में इंसानियत का कत्ल, पहले चाय पी फिर 2 बच्चों का कर दिया कत्ल

वारदात थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई।

आक्रोशित भीड़ में मौजूद लोगों ने फरार आरपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बवाल शुरू कर दिया।

 
Badaun

बदायूं। इंसानियत का कत्ल का एक मामला सामने आया है जो विश्वास में लेकर आरोपी ने दो बच्चों का कत्ल कर दिया। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालत को सभाला। मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं का है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में हैवान बना आरोपी साजिद ने घर में घुसकर ऐसा खूनी खेल-खेला कि जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। आरोपी ने 2 नाबालिग सगे भाइयों की धारदार हथियार से प्रहार कर निर्मम तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

बचाने की कोशिश में मृतकों का तीसरा भाई भी घायल हो गया। मामला अलग समुदाय विशेष से जुड़ा होने के चलते वारदात की खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। आरोपी मदद के नाम पर घर गया, पैसे लिए और चाय पी। फिर अंदर जाकर बच्चों को बेहरमी से काट डाला।

आक्रोशित भीड़ में मौजूद लोगों ने फरार आरपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बवाल शुरू कर दिया। तोड़फोड़ और आगजनी की भी कोशिश की। वहीं मृतक के परिजन पुलिस चौकी पर धरना-प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने आनन-फानन में दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी, आईजी बरेली रेंज राकेश कुमार भी मौके पर पहुंच कर डटे रहे। भारी पुलिस बल तैनात किया गया ताकि कोई असामाजिक तत्व कोई हरकत ना कर पाए।

वारदात थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई। यहां बाबा कॉलोनी के रहने वाले जल निगम में ठेकेदार विनोद कुमार अपनी पत्नी बच्चों और मां के साथ रहते है। उनकी पत्नी ब्यूटी पार्लर का काम करती है। पत्नी संगीता के मुताबिक पड़ोस में नाई की दुकान चलाने वाले शाम को सैलून संचालक आरोपी साजिद और जावेद उनके यहां पहुंच गए।

From Around the web