मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, ये बन सकते है नए CM

मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है।

जननायक जनता पार्टी को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए रणनीति बनाई गई है। 

इसके बाद नए सिरे से हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल गठित किया जाएगा।

 
haryana news

चंडीगढ। मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है। कहा जा रहा है कि खट्टर को करनाल से लोकसभा चुनाव लड़वाने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री पद के लिए नए नामों में नायब सैनी और संजय भाटिया चर्चा में हैं। 

सरकार का मंत्रिमंडल आज दे सकता है सामूहिक इस्तीफा

खबर ये भी है कि हरियाणा की भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल आज सामूहिक इस्तीफा दे सकता है। इसके बाद नए सिरे से हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल गठित किया जाएगा। जननायक जनता पार्टी को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए रणनीति बनाई गई है। 


हरियाणा में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी

आगामी लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी हो रही है। सूत्रों का कहना है कि हरियाणा में गैर जाट ही सीएम बनेगा। हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूटेगा। हरियाणा में नए सिरे से कैबिनेट का गठन होगा। 

सांसद और हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष हैं सैनी

नायब सिंह सैनी भाजपा के हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह ओबीसी समुदाय से आने वाले भाजपा के प्रमुख नेता हैं। साल 1996 में सैनी को राज्य में भाजपा संगठन की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद 2002 में उन्हें भाजयुमो का जिला महामंत्री बनाया गया। 2012 में सैनी को अंबाला भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद सैनी का प्रमोशन होता गया और वह 2014 में नारायणगढ़ से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। साल 2016 में सैनी को खट्टर सरकार में राज्य मंत्री भी बनाया गया था। 

खट्टर के करीबी हैं नायब सैनी


हरियाणा सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहे नायब सिंह सैनी को मनोहर लाल खट्टर का करीबी माना जाता है। साल 2019 में भाजपा ने उन्हें कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा और वह संसद पहुंचे। वह संसद के श्रम संबंधी स्थायी समिति के सदस्य भी हैं। सैनी को 2023 में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। ज्यादातर कार्यक्रमों में खट्टर के साथ देखे जाते रहे हैं। 

आज ही होगा नए सीएम का शपथ

सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा में नए सीएम का शपथ होगा। सूत्रों के अनुसार नायब सैनी अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल राजभवन से निकल गए हैं। भाजपा ने अर्जुन मुंडा, तरुण चुघ को हरियाणा का ऑब्जर्वर बनाया है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद विधायक दल की बैठक होगी जिसमें दोनों ऑब्जर्वर भी मौजूद रहेंगे जिसमे अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर मोहर लगेगी। 

From Around the web