Monsoon Latest Updates : गर्मी से मिलेगी राहत, आज इन जिलों में होगाी झमाझम बारिश, जानें यूपी में कब आएगा मानसून?

Monsoon Latest Updates: Indian Meteorological Department (IMD) has shared the latest update on monsoon. For the past several days, heat wave havoc has been witnessed in North-Western and Eastern India. However, now there is going to be relief from the heat wave soon.

 
Monsoon Updates

Monsoon Latest Updates : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून पर ताजा अपडेट शेयर किया है। पिछले कई दिनों से उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी भारत में हीट वेव का कहर देखने को मिल रहा है। हालांकि अब हीट वेव से जल्द राहत मिलने वाली है। IMD के अनुसार अगले 4-5 दिन में हीट वेव कम हो जाएगी और मानसून देश के ज्यादातर हिस्सों में छाने की उम्मीद है। बता दें कि 11 जून से मानसून की रफ्तार धीमी हो गई थी। इन दौरान मानसून बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और गुजरात के कुछ हिस्सों तक सीमित था। मगर अब मानसून तेजी से देश के अन्य हिस्सों की तरफ बढ़ने लगा है।


Monsoon Latest Updates :पूर्वांचल में दस्तक देगा मानसून

IMD की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए देश में परिस्थितियां अनुकूल हैं। ऐसे में मानसून जल्द ही गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के सभी हिस्सों में छा जाएगा। इसके अलावा अगले 3-4 दिन में पश्चिमी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है।

Monsoon Latest Updates : दक्षिण भारत में होगी भारी बारिश

दक्षिण भारत के राज्यों में भी भारी बारिश के आसार हैं। IMD ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अगले 5 दिनों तक केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों, असम और मेघालय के कुछ इलाकों में 2 दिन तक बारिश होने की संभावना है।


Monsoon Latest Updates : तापमान में आएगी गिरावट

IMD के अनुसार 4-5 दिन में देश के ज्यादातर हिस्सों से हीट वेव खत्म हो जाएगी। जून के महीने में भी उत्तर भारत के कई राज्यों में हीट वेव का कहर जारी था। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड और बिहार में सीवियर हीट वेव चल रही है। जिसके कारण कई राज्यों में रिकॉर्डतोड़ तकापमान दर्ज किया गया है। मगर अब मानसून की एंट्री से तापमान में गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से भी राहत मिल सकेगी।

From Around the web