Monsoon update 2024: इन जिलों में पहले दस्तक देगा मानसून, जानिए कब होगी आपके शहर में झमाझम बारिश

IMD के अनुसार,अगले दो दिनों में मॉनसून केरल में सक्रिय हो जाएगा। पंजाब हरियाणा समेत उत्तर भारत तक मानसून को 25-26 दिनों का समय लगता है। इस लिहाज से अभी पंजाब और हरियाणा के लोगों को मॉनसून के लिए एक महीने का इंतजार करना पड़ेगा।
 
Monsoon Updates

Monsoon Live update : मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब में मानसून को लेकर ताजा अपडेट दिया है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार मॉनसून समय से पहले ही यहां दस्तक देगा। IMD के अनुसार, इस बार देश में भरपूर बारिश होगी यानी पंजाब-हरियाणा के किसानों के लिए मानसून वरदान साबित होने वाला है।


IMD के अनुसार,अगले दो दिनों में मॉनसून केरल में सक्रिय हो जाएगा। पंजाब हरियाणा समेत उत्तर भारत तक मानसून को 25-26 दिनों का समय लगता है। इस लिहाज से अभी पंजाब और हरियाणा के लोगों को मॉनसून के लिए एक महीने का इंतजार करना पड़ेगा। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 27 जून के बाद बारिश होगी। मौसम विभाग ने इस साल 104 फीसदी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। 


मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पिछले 19 मई को तय समय से पहले दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान में सक्रिय हो गया है। केरल में प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है। 31 मई को मानसून केरल पहुंच जाएगा। 6-7 जून तक यह कर्नाटक और 11 जून तक महाराष्ट्र पहुंच जाएगा। 15 जून से मध्य प्रदेश में बारिश शुरू होगी। 

18 जून के बाद से मानसून उत्तर प्रदेश को भिगोएगा। अगर सही रहा तो 25 जून से उत्तर भारत में मानसून का असर नजर आने लगेगा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में 30 जून को मानसून की एंट्री को होती है, मगर इस बार हरियाणा-पंजाब में 27 जून से बारिश शुरू हो सकती है। 8 जुलाई को मानसून पूरे देश में सक्रिय रहेगा। एक जून से 30 सितंबर के बीच देश के अधिकतर हिस्सों में जमकर बारिश होने की संभावना है।

From Around the web