शंभु बॉर्डर पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

दिल्ली : शंभु बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच टकराव जारी है। किसान ‘हथियार’ लेकर पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़ना चाहते हैं। वहीं पुलिस उनको रोकने की कोशिश कर रही है। इसके लिए पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले दागे गए, लेकिन किसान इस बार गैस मास्क भी लेकर आए हैं। किसानों ने बॉर्डर पर बनाई गई सीमेंट की दीवार तोड़ने का प्रयास किया।

Farmers Protest 2024

केंद्र सरकार ने दिया बातचीत का न्योता

आज हो रहे बवाल को देखते हुए केंद्र सरकार ने किसानों को 5वीं बार बातचीत करने का न्योता दिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार चौथे दौर के बाद 5वें दौर में सभी मुद्दों MSP की मांग, फसलों के वर्गीकरण, पराली और FIR रद्द करने के मुद्दे पर बातचीत करने के लिए तैयार है। मैं दोबारा किसान नेताओं को चर्चा के लिए आमंत्रित करता हूं। शांति बनाए रखना जरूरी है।

मार दो, पर किसानों पर अत्याचार बंद करो

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि हमने सरकार से कहा कि आप हमें मार दें, लेकिन किसानों पर अत्याचार करना बंद करें। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करते हैं कि वह आगे आएं और किसानों के लिए MSP की गारंटी कानून की घोषणा करके इस विरोध को समाप्त करें।

पंढेर ने कहा कि देश ऐसी सरकार को माफ नहीं करेगा। हरियाणा के गांवों में अर्धसैनिक बल तैनात कर दिए गए हैं। हमने क्या अपराध किया है? हमने उनको प्रधानमंत्री बनाया है। हमने कभी नहीं सोचा था कि सेनाएं हम पर इस तरह से अत्याचार करेंगी। कृपया हमें शांतिपूर्वक दिल्ली की ओर जाने दें।

करीब 14 हजार किसान और 7 हजार जवान

किसान दिल्ली में घुसने के लिए अड़े है। हरियाणा-पंजाब और दिल्ली पुलिस उन्हें हर हाल में रोकने के लिए डटी है। केंद्र सरकार का MSP को लेकर दिया गया प्रस्ताव खारिज करने के बाद किसानों ने 21 फरवरी को दिल्ली कूच करने का ऐलान कर दिया। हालांकि सरकार ने किसानों को समझाने के लिए 4 दौर की वार्ता की, लेकिन चारों बैठकें बेनतीजा रहीं। अब शंभु बॉर्डर के साथ-साथ खनौरी बॉर्डर पर भी हजारों किसान जुटे हैं। दिल्ली के तीनों बॉर्डर टिकरी, गाजीपुर और सिंघु पूरी तरह से सील हैं।

From Around the web