सीमा हैदर सचिन के साथ हुई लापता, सोशल मीडिया पर उठ रहे है ऐसे-ऐसे सवाल !

Seema haider love story : सोशल मीडिया पर खबरों में आने के बाद सीमा हैदर ने मीडिया से दूरी बना ली है।
 
seema-haider-love-story

Seema haider love story : सोशल मीडिया पर खबरों में आने के बाद सीमा हैदर ने मीडिया से दूरी बना ली है। सूत्र के अनुसार कल से दोनों का कोई पता नहीं है। बीते दिनों से देशभर की मीडियो इनके पास पहुंच रही थी। अचानक दोनों गायव हो गये है। ज्यादा भीड़ आ जाने की चलते  आशिक सचिन के पिता ने घर के बाहर एक रजिस्टर रख दिया है। अब जो भी सीमा से मिलने जा रहा है उसके बारे में सभी जानकारियां रजिस्टर में नोट की जा रही हैं। फिर सीमा से कोई मुलाकात कर पा रहा है। सीमा के लिए लोग कई तरह के गिफ्ट भी ले जा रहे हैं। 

सीमा पर कई लोग पाकिस्तानी जासूस होने का आरोप लगा रहे


सीमा पर कई लोग पाकिस्तानी जासूस होने का आरोप लगा रहे हैं। साथ ही उसे पाकिस्तान वापस भेजने की मांग भी कर रहे हैं। ऐसे में सीमा के प्रेमि सचिन से भी इस बारे में सवाल किया गया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सचिन से पूछा गया कि क्या उन्हें डर है कि सीमा को पाकिस्तान भेज दिया जाएगा? इसपर सचिन ने कहा कि उन्हें इस बात का कोई डर नहीं हैं। साथ ही सीमा के आशिक ने उम्मीद जताई कि उनकी पाकिस्तानी प्रेमिका को जल्द ही भारत की नागरिकता मिल जाएगी।

Seema haider love story


अवैध तरीके से भारत आई 


पाकिस्तानी शादीशुदा महिला सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत आई हैं। पबजी गेम खेलते-खेलते उन्हें ग्रेटर नोएडा के सचिन से प्यार हो गया था। भारत आने से पहले सचिन और सीमा ने नेपाल में करीब सात दिन बिताए। सीमा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इसी दौरान सचिन से उनकी नजदीकियां और बढ़ीं और दोनों ने शादी कर भारत में रहने का फैसला किया।मीडिया की खबरों के अनुसार सचिन और सीमा हैदर लापता हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीमा के साथ उसका प्रेमी सचिन भी पिछले 24 घंटे से गायब हैं, उनका कहीं सुराग नहीं मिल रहा।

 सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

अपने चार बच्चों के साथ घर छोड़कर आई पाकिस्तानी महिला पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इन सबमें एक सवाल सबसे ज्यादा सामने आया है कि सीमा हैदर पाकिस्तान की कोई जासूस भी हो सकती है। इस आशंका में कई लोगों ने सोशल मीडिया पर देश की सुरक्षा की चिंता जाहिर करते हुए कई सवाल खड़े किए थे। हालांकि, अभी तक इस तरह की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है जिससे यह कहा जा सके कि सीमा हैदर पाकिस्तानी जासूस है।

ऑनलाइन चली थी दोनों की बातें


नोएडा के रहने वाले सचिन से प्यार होने के बाद सीमा हैदर कई दिनों तक उससे ऑनलाइन ही बात करती रही। बाद में उसने भारत आकर सचिन से शादी कर लेने का निर्णय किया। नेपाल के रास्ते सीमा हैदर भारत पहुंची और सचिन से शादी भी कर चुकी है। इस दौरान यह बात भी सामने आई कि सीमा ने भारत आने के लिए पैसे इकट्ठा करने के लिए पाकिस्तान में अपनी प्रॉपर्टी भी बेच दी थी।


24 घंटे से दोनों लापता


सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी की चर्चा चल ही रही थी कि दोनों के घर से लापना होने की खबर भी सामने आ गई है। दोनों कहां हैं, इस बात की जानकारी किसी को नहीं मिल पाई है। बता दें कि सीमा के साथ ही उसका प्रेमी और अब पति सचिन भी घर से गायब है।

From Around the web