बड़ी वारदात, पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 6 लोगों की हत्या, वारदात की है ये वजह

UP News: देवरिया।  दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह हुई बड़ी वारदात में पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 6 लोगों की हत्या कर दी गई। घटना भूमि विवाद को लेकर हुई है। सूचना मिलते ही जिले के आधे दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएम और एसपी समेत कई अधिकारी गांव में पहुंचकर हालात को संभालने में लगे हैं।
 
up news

देवरिया। 2 october 2023 , दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह हुई बड़ी वारदात में पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 6 लोगों की हत्या कर दी गई। घटना भूमि विवाद को लेकर हुई है। सूचना मिलते ही जिले के आधे दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएम और एसपी समेत कई अधिकारी गांव में पहुंचकर हालात को संभालने में लगे हैं।

वारदात उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम पंचायत के लेड़हां टोले की है। जानकारी के अनुसार सत्य प्रकाश दुबे के परिवार का गांव के ही अभयपुरा टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के परिवार से भूमि विवाद को लेकर रंजिश चल रही थी।

इसी मामले को लेकर सोमवार की सुबह प्रेमचंद यादव के साथ दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडा और बंदूक लेकर सत्य प्रकाश दुबे के घर पर हमला बोल दिया। इस घटना में हमलावरों ने सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी समेत पांच की जान ले ली। वारदात में प्रेमचंद यादव के भी मारे जाने की सूचना है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा ने आसपास के थानों की पुलिस को मौके पर पहुंचने को का निर्देश दिया। घटनास्थल के लिए खुद भी रवाना हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह भी मौके के लिए रवाना हो गए। वारदात को लेकर आसपास के गांव में भी सनसनी फैल गई है पुलिस छानबीन में जुटी है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची है। गांव में तनाव का माहौल है। 

From Around the web